Sirsa News : चोरों ने रात में घर में लगाई सेंध, सोने का मंगलसूत्र, बाली और 15 तोले चांदी की पाजेब व 4 हजार रुपये चुराए

Advertisement

6/recent/ticker-posts

Sirsa News : चोरों ने रात में घर में लगाई सेंध, सोने का मंगलसूत्र, बाली और 15 तोले चांदी की पाजेब व 4 हजार रुपये चुराए

 



हिंदी न्यूज,  हरियाणा के सिरसा जिले के डिंग थाना क्षेत्र के गांव फुलकाँ में रात में चोरों ने एक घर में सेंध लगाते हुए नगदी व जेवरात चोरी कर लिए। डिंग थाना में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित व्यक्ति बलवीर सिंह पुत्र पुरखा राम निवासी गाँव फुलंका ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि  फुलंका गाँव का रहने वाला है और  खेती बाडी का कार्य करता है , कल रात  को पुरे परिवार के साथ सो गया था, सुबह उठे तो देखा की  कमरे कि अलमारी का  कुंडा खुला है और  अलमारी से तोला सोने का  मंगलसूत्र  व पोणा तोला सोने की बाली और 15 तोले चांदी की पाजेब व करीब हजार रुपये गायब है, घर का सामान बिखरा हुआ मिला। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने चोरों व  सामान चोरी के बारे में आसपास पता किया तो कोई सुराग नहीं मिला। डिंग थाना में एएसआई उर्मिला  ने बताया कि बलवीर सिंह पुत्र पुरखा राम निवासी गाँव फुलंका की  शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ