पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला भी उतरे चुनाव प्रचार में, ऐलनाबाद हलके में बेटे अभय सिंह चौटाला के लिए मांगे वोट

Advertisement

6/recent/ticker-posts

पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला भी उतरे चुनाव प्रचार में, ऐलनाबाद हलके में बेटे अभय सिंह चौटाला के लिए मांगे वोट







चोपटा। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री करीब 90 वर्षीय ओम प्रकाश चौटाला भी चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने मंगलवार को ऐलनाबाद हलके में दर्जनों गांवों का दौरा कर अपने बेटे अभय सिंह चौटाला के लिए वोट मांगे। ओम प्रकाश चौटाला ने अरनियांवाली, निरबाण, रूपावास, लुदेसर, हंजीरा, रामपुरा ढिल्लों, गिगोरानी, कागदाना, तरकांवाली, शाहपुरिया, शक्कर मंदोरी , रामपुर बगड़िया, चाहरवाला सहित कई गांवों का दौरा कर लोगों से अभय सिंह चौटाला के पक्ष में वोट करने की अपील की।  







इस दौरान ओमप्रकाश चौटाला ने इन गांवों में अपने हम उम्र लोगों से बातचीत की और उनका हाल-चाल पूछा। ओम प्रकाश चौटाला ने कहा कि इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी की सरकार आने पर युवाओं, महिलाओं, किसानों, मजदूरों सहित सभी के लिए कल्याणकारी नीतियां लागू की जाएगी और लोगों को मूलभूत सुविधाएं आसानी से मोरिया करवाई जाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री चौ. ओम प्रकाश चौटाला ने चुनावी घोषणाओं के अलावा किसानों के लिए कृषि बजट की घोषणा की

किसानों की कमजोर आर्थिक स्थिति को देखते हुए गठबंधन सरकार बनने पर कृषि बजट बनाया जाएगा: चौ. ओम प्रकाश चौटाला

सबसे पहले जननायक चौ. देवीलाल ने किसानों के दुख दर्द को समझते हुए प्राकृतिक आपदा के कारण खराब हुई फसल के लिए मुआवजा देने और कृषि कर्ज माफ करने जैसे किसान हितैषी निर्णय लिए थे

यह भी पढ़ें 
चंडीगढ़। मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं इनेलो सुप्रीमो चौ. ओम प्रकाश चौटाला ने इनेलो बसपा गठबंधन द्वारा की गई चुनावी घोषणाओं के अलावा किसानों के लिए विशेष रूप से कृषि बजट की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि हरियाणा के इतिहास में यह पहली बार है कि किसी राजनीतिक पार्टी ने किसानों की कमजोर आर्थिक स्थिति को देखते हुए अपने चुनावी वादों में कृषि को प्राथमिकता देते हुए सरकार बनने पर कृषि बजट बनाया जाएगा। सबसे पहले जननायक चौ. देवीलाल ने किसानों के दुख दर्द को समझते हुए प्राकृतिक आपदा के कारण खराब हुई फसल के लिए मुआवजा देने की शुरुआत की और कृषि कर्ज माफ करने जैसे किसान हितैषी निर्णय लिए थे। उसी तर्ज पर जननायक देवीलाल की नीतियों को आगे बढ़ाते हुए चौ. ओम प्रकाश चौटाला ने किसानों के  उत्थान के लिए इनेलो बसपा गठबंधन की सरकार बनने पर पहली कलम से प्रदेश के किसानों के कर्जे माफ करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इनेलो बसपा गठबंधन की पहली प्राथमिकता फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य सुनिश्चित करने और एमएसपी की कानूनी गारंटी देने की होगी ताकि किसानों को उसकी फसल का उचित मूल्य मिल सके और किसान आर्थिक रूप से सशक्त हो सके।


कृषि बजट में किए गए वादे इस प्रकार हैं:
1. सभी फसलों पर एमएसपी, 2. उर्वरक पर सब्सिडी, 3. कृषि के लिए बिजली की खपत पर सब्सिडी, 4. सौर उपकरणों पर सब्सिडी, 5. बीज पर सब्सिडी, 6. कृषि उत्पादन पर शोध के लिए समर्पित बजट, 7. आपदा राहत के लिए समर्पित बजट, 8. पशु चारा और दवाओं पर सब्सिडी, 9. कृषि मशीनों पर राज्य कर छूट, 10. कृषि भंडारण पर सब्सिडी, 11. किसानों की तकनीकी शिक्षा के लिए बजट, 12. कृषि गतिविधियों के लिए रियायती ब्याज दरों के साथ ऋण सुविधा।


चौटाला ने कहा कि गठबंधन की सरकार बनने पर वे 7500 रुपए पैंशन देंगे। महिलाओं को मुफ्त सिलैंडर देने के साथ-साथ प्रति माह 1100 रुपए रसोई खर्च के लिए दिए जाएंगे तो चौ.देवीलाल आवास योजना के तहत सभी गरीबों को 100-100 गज के प्लांटों पर पक्के मकान बनाकर दिए जाएंगे। इसके साथ ही सफाई कर्मचारियों, आंगनवाड़ी वर्कर्स को पक्का किया जाएगा। नरेगा मजदूरों को पूरे साल काम देने के साथ ही प्रतिदिन 600 रुपए मजदूरी दी जाएगी। 



गौरतलब है कि ऐलनाबाद विधानसभा से ओमप्रकाश चौटाला के बेटे इनेलो के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला  चुनाव लड़ रहे हैं। उनके सामने कांग्रेस पार्टी के भरत सिंह बैनीवाल कड़ी टक्कर दे रहे हैं। अब चुनाव प्रचार में मात्र तीन दिन बचे हैं और सभी प्रत्याशी उनके परिजन एडी चोटी का जोर लगाए हुए हैं। ऐसे में इनेलो के वयोवृद्ध नेता ओम प्रकाश चौटाला भी चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। 

 

ओम प्रकाश चौटाला एक परिचय

ओम प्रकाश चौटाला जिन्हें ओपी चौटाला के नाम से भी जाना जाता है (जन्म 1 जनवरी 1935) एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं, जिन्होंने इंडियन नेशनल लोकदल से हरियाणा के 7वें मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया है । वे भारत के छटे  उप प्रधानमंत्री चौधरी देवी लाल के पुत्र हैं। 2020 में रिहा होने से पहले, वे दिल्ली की तिहाड़ जेल (87 वर्ष की आयु) के सबसे बुजुर्ग कैदी होने का विश्व रिकॉर्ड रखते हैं। वे रिकॉर्ड चार बार हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ