चोपटा रैली में अभय सिंह चौटाला और हनुमान बेनीवाल ने भीड़ में जोश भरा, अभय चौटाला बोले : यह चुनाव केवल विधायक बनाने का नहीं मुख्यमंत्री बनाने का, देखें इनेलो-बसपा गठबंधन रैली की झलकियां

Advertisement

6/recent/ticker-posts

चोपटा रैली में अभय सिंह चौटाला और हनुमान बेनीवाल ने भीड़ में जोश भरा, अभय चौटाला बोले : यह चुनाव केवल विधायक बनाने का नहीं मुख्यमंत्री बनाने का, देखें इनेलो-बसपा गठबंधन रैली की झलकियां

 






सिरसा की चौधर वापस लाने का चुनाव लड़ रहा है इनैलो-बसपा गठबंधन


-इनेलो-बसपा गठबंधन ने की ओढां व चोपटा में भव्य जनसभाएं

-गठबंधन के रंग में रंगा हुआ नजर आ रहा है सिरसा

रैली की झलकियां
-रैली में ढोल-नगाड़ों पर नाचते हुए पहुंचे लोग
-हरे और नीले रंग में रंगा नजर आया शामियाना
-युवाओं में दिखा गजब का जोश
-ट्रैक्टरों पर सवार होकर पहुंचे किसान
-ताऊ देवीलाल जिंदाबाद के घोष से गूंजा ओढां
-इनैलो व बसपा के झंडे लिए युवाओं ने विजयीभव का लिया संकल्प

हिंदी न्यूज़ , सिरसा । चुनाव प्रचार के अंतिम दिन इंडियन नेशनल लोकदल एवं
बहुजन समाज पार्टी की ओर से सिरसा जिला के ओढां एवं नाथूसरी चोपटा में
विशाल जनसभाओं का आयोजन किया गया। ओढां में रानियां, डबवाली व कालांवाली

विधानसभा क्षेत्र की जबकि चोपटा में सिरसा और ऐलनाबाद हलके की जनसभा
आयोजित की गई। इन रैलियों में इनेलो के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव चौ. अभय
सिंह चौटाला ने शिरकत की और गठबंधन की सरकार बनने का दावा किया। चोपटा

राजस्थान से हनुमान बेनीवाल ने भीड़ में जोश भरा
रैली में राजस्थान से हनुमान बेनीवाल ने भीड़ में जोश भरा। सियासी पंडित
मानते हैं कि 1987 और 2000 की तरह से इनेलो एक तरह से सिरसा की चौधर वापस लाने के लिए चुनाव लड़ रही है और इस बार उसे बसपा का साथ मिल रहा है। यदि गठबंधन को कामयाबी मिलती है तो निश्चित तौर पर इस पिछड़े जिला के अच्छे दिन फिर से लौट सकते हैं।


यह चुनाव केवल विधायक बनाने का नहीं मुख्यमंत्री बनाने का है: चौ. अभय चौटाला
रैली में उमड़े जनसैलाब को संबोधित करते हुए इनेलो के राष्ट्रीय प्रधान
महासचिव चौ. अभय सिंह चौटाला ने कहा कि यह चुनाव विधायक का चुनाव नहीं
है। सिरसा जिला के लोगों के लिए यह चुनाव मुख्यमंत्री बनाने का है। पहले
दस साल कांग्रेस का शासनकाल रहा। पिछले दस वर्षों से भाजपा सत्ता में है।
चुनावों के दौरान वे अलग-अलग हिस्सों में गए हैं। आज इनेलो-बसपा गठबंधन
को 30 से 35 सीटों पर जीत मिल रही है। सिरसा की पांचों सीटों पर गठबंधन
के विधायक चुनकर आएंगे और फिर आपकी सरकार बनेगी। इस प्रदेश में किसी ने सुख-सुविधा प्रदान की तो उस शख्स का नाम चौ. देवीलाल था। चौ. देवीलाल जो भी वादे किए उन्हें पूरा किया। 1986 में जींद में समस्त हरियाणा सम्मेलन
का आयोजन हुआ था। तब चौ. देवीलाल ने 100 रुपए पैंशन देने, 10-10 हजार
रुपए के कर्ज माफ करने का वादा किया था। 5100 रुपए गरीब की कन्या की शादी में देने की घोषणा की थी। तब चौ. बंसीलाल मुख्यमंत्री थे।  बंसीलाल बोले
वे पढ़े-लिखे हैं। ऐसा मुमकिन नहीं है। चौै. देवीलाल मुख्यमंत्री बने और
कैबिनेट बिल पास करवाने के बाद अपने प्रधान सचिव को बुलाया। एक कागज पर तमाम वादे लिखे और नीचे हस्ताक्षर कर दिए चौ. देवीलाल। चौ. अभय चौटाला ने कहा कि आज प्रत्येक वर्ग दुखी है। हम सत्ता में आए तो किसानों के लिए अलग
से कृषि बजट लाएंगे। किसानों के कर्ज माफी करेंगे। फसलों पर एमएसपी
देंगे। अभय चौटाला ने कहा कि जो लोग कहते थे कि अभय सिंह ने हमें घर से
निकाल दिया, हमारे पास कुछ नहीं है। ये लोग फिर हैलीकॉप्टर पर कैसे
प्रचार कर रहे हैं। ऐसे लोगों ने जब चौ. देवीलाल की नीतियों को गिरवी रख
दिया और आज जनता ने ऐसे भी हालात पैदा कर दिए कि एक भी सीट पर जजपा की
जमानत नहींं बचेगी। अभय चौटाला ने कहा कि इस बार भी आपका ईमान खरीदने के
लिए आएंगे, लेकिन डबवाली व रानियां की जनता ने आदित्य देवीलाल व अर्जुन
को कालांवाली से गुरतेज सिंह को विधायक बनाना है। इस दौरान डबवाली से
इनेलो-बसपा के प्रत्याशी आदित्य देवीलाल, रानियां से प्रत्याशी अर्जुन
चौटाला व कालांवाली के उम्मीदवार मा. गुरतेज सिंह, पवन बेनीवाल, जिला
परिषद के चेयरमैन कर्ण चौटाला, डबवाली के पूर्व विधायक डा. सीताराम,
हलकाध्यक्ष विनोद अरोड़ा, टेकचंद छाबड़ा, जसबीर जस्सा साहुवाला, महावीर
शर्मा, संदीप सिहाग, संदीप सिंह गंगा, लीलूराम आसाखेड़ा, भूषण बरोड़ सहित
अनेक लोग मौजूद थे। पूर्व विधायक डा. सीताराम ने कहा कि आज पूरे प्रदेश
में इनेलो-बसपा गठबंधन की लहर चल रही है। आज समय बदलाव का है। पिछले 20 वर्षों से हरियाणा का हर वर्ग आहत हैं। आज मुद्दे अलग हैं। संसदीय चुनाव
में अलग स्थितियां थीं। विधानसभा चुनाव में मुद्दे भिन्न हैं। 



जनता आजइनेलो-बसपा को एक मजबूत विकल्प के रूप में देख रही है। कालांवाली से इनेलो-बसपा गठबंधन के उम्मीदवार मा. गुरतेज सिंह ने कहा कि कालांवाली की जनता इस बार इनेलो की सरकार में भागीदारी करने जा रही है। शिरोमणि अकाली
दल के नेता तेजेंद्र सिंह ने कहा कि स. प्रकाश सिंह बादल एवं चौ. देवीलाल
पगड़ी बदल भाई थे। हमेशा लोक कल्याण की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि
चौ. ओमप्रकाश चौटाला ने आपके नौजवानों के लिए जेल काटी है। ऐसे में अगर
आप स्वाभिमानी हो तो एक-एक वोट इनेलो-बसपा गठबंधन देना है।
संघर्ष की भ_ी में तपने वाला कहलाता है जननायक: चौ. अभय चौटाला
रैली में युवा इनेलो नेता व जिला परिषद सिरसा के चेयरमैन कर्ण चौटाला ने
पार्टी के सुप्रीमो चौ. ओमप्रकाश चौटाला का संदेश देते हुए कहा कि जब एक
इंसान संघर्ष की भ_ी में तपता है तो वो नायक बनता है। संघर्ष की आग में
जो तपता रहे वो जननायक कहलाता है। कर्ण चौटाला ने कहा कि जब-जब भी लोकदल
को तोडऩे की कोशिश की गई, आप सभी ने अपने अंदर की ज्वाला को जलाए रखा।
संघर्ष को जारी रखा। मजबूती से लड़े। 2013 में एक षडय़ंत के तहत चौ.
ओमप्रकाश चौटाला को सलाखों के पीछे भेजा। विरोधियों ने प्रचार किया कि अब
इनेलो समाप्त हो चुकी है। मगर आप सभी इनेलो के संघर्षशील सिपाहियों ने
अपने हौसले व मजबूती से संगठन को बनाए रखा। 2014 में भी चौ. ओमप्रकाश
चौटाला के नेतृत्व में सरकार बनने जा रही थी। कुछ स्वार्थी लोगों ने चौ.
ओमप्रकाश चौटाला की पीठ में छुर्रा घोंप दिया और भाजपा की गोदी में जाकर
बैठ गए। कर्ण चौटाला ने कहा कि ऐसे लोग फिर कभी सत्ता में नहीं आए। आज
विरोधी प्रचार करते हैं, किसी और संगठन में मिल जाएगा। जिन लोगों ने चौ.
ओमप्रकाश चौटाला को दस साल सलाखों के पीछे रखा है, हम उनके आगे कैसे झुक
जाएंगे। चौ. देवीलाल की पगड़ी न तो कभी झुकी है और न ही झुकने देंगे।
कांग्रेस की सरकार में किसानों की जमीन को देश के पूंजीपतियों को बेचने
का काम किया और उस परंपरा को भाजपा ने कायम रखा। कर्ण चौटाला ने कहा कि
हरियाणा के गौरव को हमेशा ही चौ. ओमप्रकाश चौटाला ने कायम रखा।
किसान-कमेरे के हकों की पैरवी की और दिल्ली दरबार के लोगों के गले में
अंगूठा  डालकर आपके हकों को लेकर आए। आप इनेलो की सरकार बनाओ आप सभी को
अर्श पर बैठाने का काम करेंगे। रानियां से गठबंधन के प्रत्याशी अर्जुन
चौटाला ने सभी को राम-राम बोलते हुए ठेठ बागड़ी में अपना भाषण देते हुए
कहा कि पूरे हरियाणा में आज एक ही संदेश है कि राज तो चौ. ओमप्रकाश
चौटाला का होता था। लोग खुशहाल थे। लोगों के काम होते थे। चौ. ओमप्रकाश
जब मुख्यमंत्री थे, हर गांव में जाते थे। जनता दरबार लगाते थे। लोगों का
हाल-चाल जानते थे। घर-परिवार, खेती के बारे में जानकारी लेते थे। डबवाली
से इनेलो-बसपा के प्रत्याशी आदित्य देवीलाल ने कहा कि गठबंधन की सरकार
बनना तय है और चौ. अभय सिंह चौटाला प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। ठेठ
पंजाबी में भाषण देते हुए कहा कि दस सालां विच घर-घर जाके लोकां दे कम्म
किते है। तुहाडा आशीर्वाद, प्यार मेरे ऊपर रहया। मैं कदे सरकार तो कदे
राज तो नहीं डरेया। मजलूम ते निहत्थे लोकां दी आवाज बुलंद करण दा कम्म
कीता सी। पंजाबी गायक मनकीरत औलख ने कहा इनेलो-बसपा गठबंधन के पक्ष में
वोटों की अपील करते हुए कहा कि गठबंधन की सरकार बनना तय है।
इनेलो-बसपा के बढ़ते गठबंधन के चलते विरोधी दलों में घबराहट
रैली में बसपा नेता लीलूराम आसाखेड़ा ने कहा कि इनेलो-बसपा के बढ़ते
ग्राफ के बाद भाजपा व कांग्रेस में बेचैनी का आलम है। बसपा का साथ मिलने
के बाद अनुसूचित समुदाय का अधिकांश वोट गठबंधन के हिस्से में जा रहा है।
यही वजह है कि अब चुनाव के समय गजब का खेल हरियाणा में चल रहा है। डा.
अशोक तंवर का भाजपा छोडक़र कांग्रेस में जाना एक तरह से इसी खेल का ही
हिस्सा है। आसाखेड़ा ने कहा कि भाजपा व कांग्रेस आपस में मिले हुए हैं।
जनता अब समझ चुकी है और गठबंधन की सरकार बनाने जा रही हैं, तो ऐसे में
कांग्रेस के लोग इनेलो व भाजपा मिलीभगत का भ्रामक प्रचार कर रहे हैं।
किसानों के हितैषी हैं अभय चौटाला: हनुमान बेनीवाल
चोपटा में रैली को संबोधित करते हुए राजस्थान से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक
पार्टी के सांसद हनुमान बेनीवाल ने अभय चौटाला को किसान हितैषी बताते हुए
कहा कि अभय सिंह जो करते हैं उसे पूरा अवश्य करते हैं। हनुमान बेनीवाल ने
कहा कि जिस तरह से आपने अभय चौटाला को चार बार विधायक बनाया। अब उन्हें
पांचवीं बार ऐलनाबाद से विधायक बनाकर भेजें। हनुमान बेनीवाल ने कहा कि
सत्ता में बैठे लोगों ने हर वर्ग का जीना मुहाल कर दिया। चौ. देवीलाल
निश्चित रूप से किसानों के मसीहा थे और आज अभय चौटाला उन्हीं के नक्शे
कदम पर चल रहे हैं।   हनुमान बेनीवाल ने कहा कि जब उपचुनाव में ऐलनाबाद
की जनता ने फिर से अभय चौटाला को विधायक चुना तो हिंदूस्तान के हुकमरानों
को भी समझ आया कि कानून वापस लेने चाहिए और फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र
मोदी ने तीनों कानून वापस लिए।
भाजपा के शासनकाल से दुखी हैं लोग: पवन बेनीवाल
वरिष्ठ इनेलो नेता पवन बैनीवाल ने कहा कि इस रैली में उमड़े जनसैलाब के
जोश से जाहिर है कि सिरसा की सभी सीटों पर गठबंधन के उम्मीदवार जीत रहे
हैं। कांग्रेस को निक्कमी पार्टी बताते हुए पवन बैनीवाल ने कहा कि आदित्य
देवीलाल ऊर्जावान एवं शिक्षित व्यक्ति हैं। आपके इलाके की समस्याओं से
वाकिफ हैं। सिरसा जिला ने मौज का राज देखा है। अब दोबारा से चौधर वापस
लानी है तो 5 अक्ूतबर को इनेलो-बसपा गठबंधन के उम्मीदवार को विजयी बनाएं।
पवन बैनीवाल ने कहा कि दस साल तक हमने कांग्रेस का शासनकाल भी देखा और दस
साल तक भाजपा की सरकार भी देखी। हर वर्ग इन सरकारों की कार्यशैली से दुखी
है।
गीतों के जरिए भीड़ में भरा जोश
हरियाणवी कलाकार नवीन पूनिया ने अभय चौटाला ने हरियाणा दिल त चाहवे सै,
अबकी बार यो देख लियो, सरकार बणावे है... गीत के जरिए भीड़ में जोश भरा।
इसके अलावा पूनिया ने भाई आदित्य देवीलाल ने डबवाली दिल तै चाहवे सै...,
आदित्य चौटाला विधानसभा में धूम मचावे सै गीत के जरिए डबवाली की जनता से
आदित्य के पक्ष में वोटों की अपील की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ