ऐलनाबाद हल्के के नाथुसरी चोपटा में आयोजित रैली में अभय सिंह चौटाला और हनुमान बैनीवाल ने किया संबोधित, इनेलो बसपा गठबंधन 30 से 35 सीटों पर जीत कर सरकार बनाने जा रहा है: अभय चौटाला

Advertisement

6/recent/ticker-posts

ऐलनाबाद हल्के के नाथुसरी चोपटा में आयोजित रैली में अभय सिंह चौटाला और हनुमान बैनीवाल ने किया संबोधित, इनेलो बसपा गठबंधन 30 से 35 सीटों पर जीत कर सरकार बनाने जा रहा है: अभय चौटाला

 






हिंदी न्यूज़ | चोपटा/ सिरसा  ।  चुनाव प्रचार के अंतिम दिन ऐलनाबाद हल्के के नाथुसरी चोपटा में आयोजित इंडियन नेशनल लोकदल एवं बहुजन समाज पार्टी की रैली में अभय सिंह चौटाला और हनुमान बैनीवाल ने संबोधित किया . इसके अलावा ओढां में रानियां, डबवाली व कालांवाली विधानसभा क्षेत्र और चोपटा में सिरसा और ऐलनाबाद हलके की रैली आयोजित की गई। इन रैलियों में इनेलो के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने हरियाणा में इनेलो बसपा गठबंधन की सरकार बनने का दावा किया।

https://ssl.gstatic.com/ui/v1/icons/mail/images/cleardot.gif


रैली में उमड़े जनसैलाब को संबोधित करते हुए अभय सिंह चौटाला ने कहा कि यह चुनाव केवल विधायक बनाने का चुनाव नहीं है बल्कि सिरसा जिला के लोगों के लिए यह चुनाव मुख्यमंत्री बनाने का है। पहले दस साल कांग्रेस का शासनकाल रहा उसके बाद पिछले दस वर्षों से भाजपा सत्ता में है। उन्होंने कहा कि चुनावों के दौरान वे हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों में गए हैं। भाजपा द्वारा दस साल तक हरियाणा को लूटने, युवाओं को बेरोजगारी के दलदल में धकेलने, शिक्षा और स्वास्थ्य प्रणाली को पूरी तरह से खत्म करने का परिणाम है कि हरियाणा से भाजपा का पूरी तरह से सूपड़ा साफ हो चुका है। आज इनेलो-बसपा गठबंधन को 30 से 35 सीटों पर जीत मिल रही है। सिरसा की पांचों सीटों पर गठबंधन के विधायक चुनकर आएंगे और फिर आपकी सरकार बनेगी। अभय चौटाला ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार दलितों पर किए गए कटाक्ष और अभद्र टिप्पणियों एवं बसपा सुप्रीमो बहन कुमारी मायावती द्वारा हरियाणा में प्रचार करने के बाद दलित वर्ग पूरी तरह से इनेलो बसपा गठबंधन के पक्ष में लामबंद हो चुका है। किसानों और दलितों का एकतरफा इनेलो बसपा को समर्थन देने से अब कांग्रेस पूरी तरह से हाशिए पर पहुंच गई है।
अभय सिंह चौटाला ने कहा कि चौ. देवीलाल ने जो भी वादे किए उन्हें पूरा किया। 1986 में जींद में समस्त हरियाणा सम्मेलन का आयोजन हुआ था। तब चौ. देवीलाल ने 100 रुपए पैंशन देने, 10-10 हजार रुपए के कर्ज माफ करने का वादा किया था। 5100 रुपए गरीब की कन्या की शादी में देने की घोषणा की थी। उसी को आगे बढ़ाते हुए इनेलो बसपा की सरकार बनने पर हर घर से एक योग्य युवा को नौकरी, 21 हजार रूपए बेरोजगारी भत्ता, हर घर में एक मुफ्त गैस सिलेंडर के साथ 11 सौ रूपए रसोई खर्च, ईलाज के लिए जितना भी पैसा लगेगा उसे सरकार वहन करेगी, शिक्षा, बिजली, पानी मुफ्त देंगे।
अभय सिंह चौटाला ने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा कहते हैं कि इनेलो बसपा गठबंधन वोट काटने के लिए है तो मैं आज यह साफ कर देता हूँ कि अगर बीजेपी में ही जाना होता तो 2014 में जब मोदी की सरकार बनी थी तभी चला जाता और चौ. ओम प्रकाश चौटाला को 10 साल की कैद भी नहीं काटनी पड़ती। उन्होंने लोगों से कहा कि आप कांग्रेस के दुष्प्रचार में न आएं और इनेलो बसपा गठबंधन को वोट देकर अपनी सरकार बनाएं। इस दौरान डबवाली से इनेलो-बसपा के प्रत्याशी आदित्य देवीलाल, रानियां से प्रत्याशी अर्जुन चौटाला व कालांवाली के उम्मीदवार मा. गुरतेज सिंह, पवन बेनीवाल, जिला परिषद के चेयरमैन कर्ण चौटाला, डबवाली के पूर्व विधायक डा. सीताराम, हलकाध्यक्ष विनोद अरोड़ा, टेकचंद छाबड़ा, जसबीर जस्सा साहुवाला, महावीर शर्मा, संदीप सिहाग, संदीप सिंह गंगा, लीलूराम आसाखेड़ा, भूषण बरोड़ सहित अनेक लोग मौजूद थे।
पूर्व विधायक डा. सीताराम ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में इनेलो-बसपा गठबंधन की लहर चल रही है। आज समय बदलाव का है। पिछले 20 वर्षों से हरियाणा का हर वर्ग आहत हैं। आज मुद्दे अलग हैं। संसदीय चुनाव में अलग स्थितियां थीं। विधानसभा चुनाव में मुद्दे भिन्न हैं। जनता आज इनेलो-बसपा को एक मजबूत विकल्प के रूप में देख रही है।
हनुमान बेनीवाल ने कहा कि जिस तरह से आपने अभय चौटाला को चार बार विधायक बनाया। अब उन्हें पांचवीं बार ऐलनाबाद से विधायक बनाकर भेजें। हनुमान बेनीवाल ने कहा कि सत्ता में बैठे लोगों ने हर वर्ग का जीना मुहाल कर दिया। चौ. देवीलाल निश्चित रूप से किसानों के मसीहा थे और आज अभय चौटाला उन्हीं के नक्शे कदम पर चल रहे हैं।  
कालांवाली से इनेलो-बसपा गठबंधन के उम्मीदवार मा. गुरतेज सिंह ने कहा कि कालांवाली की जनता इस बार इनेलो की सरकार में भागीदारी करने जा रही है।
शिरोमणि अकाली दल के नेता तेजेंद्र सिंह ने कहा कि स. प्रकाश सिंह बादल एवं चौ. देवीलाल पगड़ी बदल भाई थे। हमेशा लोक कल्याण की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि चौ. ओमप्रकाश चौटाला ने आपके नौजवानों के लिए जेल काटी है। ऐसे में अगर आप स्वाभिमानी हो तो एक-एक वोट इनेलो-बसपा गठबंधन देना है।
रैली में युवा इनेलो नेता व जिला परिषद सिरसा के चेयरमैन कर्ण चौटाला ने पार्टी के सुप्रीमो चौ. ओमप्रकाश चौटाला का संदेश देते हुए कहा कि जब एक इंसान संघर्ष की भ_ी में तपता है तो वो नायक बनता है। संघर्ष की आग में जो तपता रहे वो जननायक कहलाता है। कर्ण चौटाला ने कहा कि जब-जब भी लोकदल को तोडऩे की कोशिश की गई, आप सभी ने अपने अंदर की ज्वाला को जलाए रखा। संघर्ष को जारी रखा। मजबूती से लड़े। 2013 में एक षड्यंत्र के तहत चौ. ओमप्रकाश चौटाला को सलाखों के पीछे भेजा। विरोधियों ने प्रचार किया कि अब इनेलो समाप्त हो चुकी है। मगर आप सभी इनेलो के संघर्षशील सिपाहियों ने अपने हौसले व मजबूती से संगठन को बनाए रखा। 2014 में भी चौ. ओमप्रकाश चौटाला के नेतृत्व में सरकार बनने जा रही थी। कुछ स्वार्थी लोगों ने चौ. ओमप्रकाश चौटाला की पीठ में छुरा घोंप दिया और भाजपा की गोदी में जाकर बैठ गए।
रानियां से गठबंधन के प्रत्याशी अर्जुन चौटाला ने सभी को राम-राम बोलते हुए ठेठ बागड़ी में अपना भाषण देते हुए कहा कि पूरे हरियाणा में आज एक ही संदेश है कि राज तो चौ. ओमप्रकाश चौटाला का होता था। लोग खुशहाल थे। लोगों के काम होते थे। चौ. ओमप्रकाश जब मुख्यमंत्री थे, हर गांव में जाते थे। जनता दरबार लगाते थे। लोगों का हाल-चाल जानते थे। घर-परिवार, खेती के बारे में जानकारी लेते थे।
डबवाली से इनेलो-बसपा के प्रत्याशी आदित्य देवीलाल ने कहा कि गठबंधन की सरकार बनना तय है और चौ. अभय सिंह चौटाला प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। ठेठ पंजाबी में भाषण देते हुए कहा कि दस सालां विच घर-घर जाके लोकां दे कम्म किते है। तुहाडा आशीर्वाद, प्यार मेरे ऊपर रहया। मैं कदे सरकार तो कदे राज तो नहीं डरेया। मजलूम ते निहत्थे लोकां दी आवाज बुलंद करण दा कम्म कीता सी।
पंजाबी गायक मनकीरत औलख ने कहा इनेलो-बसपा गठबंधन के पक्ष में वोटों की अपील करते हुए कहा कि गठबंधन की सरकार बनना तय है।

भाजपा के शासनकाल से दुखी हैं लोग: पवन बेनीवाल
वरिष्ठ इनेलो नेता पवन बैनीवाल ने कहा कि इस रैली में उमड़े जनसैलाब के जोश से जाहिर है कि सिरसा की सभी सीटों पर गठबंधन के उम्मीदवार जीत रहे हैं। कांग्रेस को निक्कमी पार्टी बताते हुए पवन बैनीवाल ने कहा कि आदित्य देवीलाल ऊर्जावान एवं शिक्षित व्यक्ति हैं। आपके इलाके की समस्याओं से वाकिफ हैं। सिरसा जिला ने मौज का राज देखा है। अब दोबारा से चौधर वापस लानी है तो 5 अक्ूतबर को इनेलो-बसपा गठबंधन के उम्मीदवार को विजयी बनाएं। पवन बैनीवाल ने कहा कि दस साल तक हमने कांग्रेस का शासनकाल भी देखा और दस साल तक भाजपा की सरकार भी देखी। हर वर्ग इन सरकारों की कार्यशैली से दुखी है।  

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ