Haryana news. हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024

Advertisement

6/recent/ticker-posts

Haryana news. हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024

 


 

हरियाणा में 5 अक्तूबर 2024 में विधानसभा की 90 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। 5 अक्तूबर को वोट डाले जाएंगे और 8 अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी।




 मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 3 नवंबर 2024 को खत्म हो रहा है। पिछले 10 साल से हरियाणा में बीजेपी की सरकार है। 2014 में पहली बार बीजेपी ने पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी।



2019 में वह अकेले दम पर बहुमत से दूर रही, मगर दुष्यंत चौटाला की जेजेपी के साथ सरकार बनाने में सफल रही। लोकसभा चुनाव से पहले 12 मार्च 2024 को बीजेपी और जेजेपी का गठबंधन टूट गया।





 मनोहर लाल खट्टर ने मुख्यमंत्री पद छोड़कर केंद्र की राजनीति में कदम रख दिया।



 ओबीसी बिरादरी के नायब सिंह सैनी ने नए मुख्यमंत्री बने। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 काफी रोमांचक रहेगा। लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 5 सीटों का नुकसान हुआ था, जबकि कांग्रेस 10 साल बाद 5 सीटें जीत गईं।



 इस बीच इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने विधानसभा चुनावों के लिए गठबंधन का ऐलान किया है। इनेलो-बसपा गठबंधन ने अभय सिंह चौटाला को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया है।

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ