जानें आश्विन का महीना आज से शुरू, जानें खास महत्व और नियम।

Advertisement

6/recent/ticker-posts

जानें आश्विन का महीना आज से शुरू, जानें खास महत्व और नियम।

 

 


Ashwin Maas 2024: आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा से अमावस्या तक पितरों के लिए तर्पण, पिंडदान, श्राद्ध, ब्राह्मण भोज आदि किया जाता है. पितृ पक्ष की तिथियों पर पितरों की पूजा करके उनको तृप्त करते हैं. इस महीने से सूर्य धीरे धीरे और भी कमजोर होने लगता है.



आश्विन का महीना पितर और देवों की पूजा के लिए विशेष है. आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा से अमावस्या तक पितरों के लिए तर्पण, पिंडदान, श्राद्ध, ब्राह्मण भोज आदि किया जाता है. पितृ पक्ष की तिथियों पर पितरों की पूजा करके उनको तृप्त करते हैं. इस महीने से सूर्य धीरे धीरे और भी कमजोर होने लगता है.



आश्विन माह की पूजा-उपासना

 

ये महीना दो भागों में बंटा है कृष्ण पक्ष को पितृ पक्ष कहा जाता है. इस माह में पूर्वजों की आत्मा शांति के लिए प्रार्थना की जाती है. दूसरा शुक्ल पक्ष है जिसमें नवरात्रि मनाई जाती है, इसे शारदीय नवरात्रि कहा जाता है. इस महीने में पूर्वजों का और देवी की कृपा मिल जाती है. 



 

इस महीने में भी सूर्य उपासना लाभकारी होगी. इसके अलावा कृष्ण पक्ष में पितरों की उपासना करें. उनके लिए दान करें, उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करें. 



 

वहीं, शुक्ल पक्ष में देवी की उपासना करें. सप्तशती का पाठ करें तो और भी अच्छा होगा. इस पूरे महीने में पौधों को लगाना भी भी शुभ होगा. 

 

आश्विन माह में खान-पान का रखें ध्यान (Ashwin Maas Niyam)

 

1. इस मास में दूध का प्रयोग वर्जित माना जाता है. 

2. जहां तक संभव हो करेला भी ना खाएं. 

3. इस महीने में शरीर को ढककर रखें. 

4. साथ ही धूप में घूमने से बचें. 

5. इस महीने में हल्के गुनगुने पानी से स्नान कर सकते हैं. 

6. त्वचा की और इंफेक्शन वाली बीमारियों से बचने का प्रयास करें. 

आश्विन माह 2024 व्रत त्योहार (Ashwin Month 2024 Festivals)

 

19 सितंबर 2024 (गुरुवार) - आश्विन माह शुरू

21 सितंबर 2024 (शनिवार) - संकष्टी चतुर्थी, महाभरणी

22 सितंबर 2024 (रविवार)- पंचमी श्राद्ध

24 सितंबर 2024 (मंगलवार)- कालाष्टमी, महालक्ष्मी व्रत पूर्ण

25 सितंबर 2024 (बुधवार) - जीवित्पुत्रिका व्रत

26 सितंबर 2023 (गुरुवार) - गुरु पुष्य योग

28 सितंबर 2024 (शनिवार) - इंदिरा एकादशी

29 सितंबर 2024 (रविवार) - प्रदोष व्रत (कृष्ण)

30 सितंबर 2024 (सोमवार) - मासिक शिवरात्रि

2 अक्टूबर 2024 (बुधवार) - आश्विन अमावस्या, सर्व पितृ अमावस्या, सूर्य ग्रहण

3 अक्टूबर 2024 (गुरुवार) - शारदीय नवरात्रि, घटस्थापना

6 अक्टूबर 2024 (रविवार)- विनायक चतुर्थी

9 अक्टूबर 2024 (बुधवार) - दुर्गा पूजा शुरू, कल्परम्भ

10 अक्टूबर 2024 (गुरुवार) - नवपत्रिका पूजा

11 अक्टूबर 2024 (शुक्रवार) - दुर्गा महा नवमी पूजा, दुर्गा महा अष्टमी पूजा

12 अक्टूबर 2024 (शनिवार) - दशहरा

13 अक्टूबर 2024 (रविवार) - दुर्गा विसर्जन

14 अक्टूबर 2024 (सोमवार) - पापांकुशा एकादशी

15 अक्टूबर 2024 (मंगलवार) - प्रदोष व्रत (शुक्ल)

16 अक्टूबर 2024 (बुधवार) - शरद पूर्णिमा व्रत, तुला संक्रांति.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ