अपने जिले के उपायुक्त को बाढ़ पीड़ितों की सहायता करने के लिए पत्र।

Advertisement

6/recent/ticker-posts

अपने जिले के उपायुक्त को बाढ़ पीड़ितों की सहायता करने के लिए पत्र।

 

 


 

सेवा में

उपायुक्त महोदय,

समस्तीपुर।

दिनांक 12 सितंबर , 2024. 

 

विषय-समस्तीपुर जिले में बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए पत्र। महोदय,

 

बिहार में आई भयंकर बाढ़ को देखते हुए में आपसे यह आग्रह करना चाहता हूँ कि समस्तीपुर  के बाढ़ –पीडितों की सहायता लिए आवश्यक कदम उठाए जाएँ। 



राष्ट्रीय समाचार-पत्रों में इस बाढ़ के बारे में अनेक समाचार प्रकाशित हुए है। इस बात को  लेकर बिहार सरकार की आलोचना की गई है कि सरकार की ओर से आवश्यक कदम नहीं उठाए जा रहे। अतः आप इस दिशा   में तत्काल आवश्यक कार्रवाई करें।

 

बाढ़ से ग्रस्त हुए पीड़ितों के पास तत्काल राहत सामग्री पहुँचाई जाए। समाज के पिछड़े और गरीब लोगों में उपयोग की  आवश्यक वस्तुएँ मुफ्त बाँटी जाएँ। जिनके मकान इस बाढ़ में गिर गए हैं, उनको तत्काल अनुदान धनराशि दि जाए। 



इस बाढ से मलेरिया आदि बीमारियों फैल सकती हैं, इसलिए स्वास्थ्य सेवाओं को सक्रिय किया जाए और बाढ़ से प्रभावित रोगियों के मुफ़्त उपचार की तत्काल व्यवस्था भी की जाए। बाढ़ से जो सड़कें टूट गई हैं, उनकी मरमंत कराई जाए।




 विशेषकर , नदियों के बांधों  को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएँ। बाढ़ के कारण जिन किसानों की फसलें नष्ट हो गई हैं, उनका सर्वेक्षण करके तत्काल एक रिपोर्ट कृषि मंत्रालय को भेजी जाए ताकि किसानों के लिए कुछ अतिरिक्त सुविधाओं की घोषणा की जा सके।  

 

इस पत्र के साथ मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए पाँच लाख रुपए का एक ड्राफ्ट भेजा जा रहा हैं। 

  

आशा है आप इस दिशा में शीघ्र तथा आवश्यक कदम उठाएँगे।


 आपका विश्वास भाजन,

कृष्ण मोहन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ