जानियें कैसे पता करें शरीर में आयरन की कमी है या नहीं।

Advertisement

6/recent/ticker-posts

जानियें कैसे पता करें शरीर में आयरन की कमी है या नहीं।

 

       


हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आयरन बहुत ही महत्वपूर्ण खनिज तत्व है। यह हमारे खून में हीमोग्लोबिन निर्माण के लिए जरूरी होता है। हीमोग्लोबिन ऑक्सीजन को शरीर के हर हिस्से तक पहुंचाता है। शरीर में आयरन की कमी हो तो हीमोग्लोबिन का निर्माण सही से नहीं हो पाता, जिस कारण कई तरह की समस्या उत्पन्न हो सकती है।



शरीर में आवश्यक पोषक तत्वों में आयरन एक जरूरी खनिज तत्व है। शरीर में आयरन की कमी एनीमिया (Anemia) की समस्या होती है। आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन बनाने में मदद करता है, जो शरीर में ऑक्सीजन के संचार के लिए आवश्यक है। आयरन की कमी के कई कारण हो सकते हैं।

 

यदि कोई व्यक्ति भोजन में भरपूर मात्रा में आयरन नहीं लेता तो उसके शरीर में आयरन का स्तर कम हो सकता है। इंटरनल ब्लीडिंग यानी पेट या आंतों में अंदरूनी खून के बहाव से भी शरीर में आयरन की कमी हो सकती है। महिलाओं में यह समस्या पुरुषों के मुकाबले अधिक होती है।


 

आयरन की कमी गंभीर सेहत से जुड़ी समस्या है। अगर शरीर में आयरन की कमी हो तो उनके कई लक्षण नजर आ सकते हैं, जिन्हें पहचानकर इसका उपचार किया जा सकता है।



 सही जीवन शैली और आहार अपनाकर इस समस्या को दूर किया जा सकता है। अगर आपको आयरन की कमी के कोई भी लक्षण नजर आएं तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और नियमित रूप से डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।



डेयरी का सीमित सेवन

बहुत अधिक मात्रा में कॉफी, चाय या डेरी उत्पाद का सेवन करने से आयरन को अब्जॉर्ब करने में समस्या होती है। जिन लोगो के शरीर में आयरन की कमी हो उन्हें बहुत ज्यादा मात्रा में चाय या डेरी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।

 

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।




आयरन से भरपूर आहार

जो लोग आयरन की कमी से जूझ रहे हों, उन्हें अपने आहार में हरी पत्तेदार सब्जियां, सुखे मेंवे, चिकन, मछली, रेड मीट, दाल और बीन्स को शामिल करना चाहिए। आयरन फोर्टिफाइड अनाज खाने से भी आयरन की कमी पूरी होती है।



 इनके साथ ही अनार और चुकंदर का सेवन करें। इन दोनों में ही फोलिक एसिड और आयरन के भरपूर मात्रा पाई जाती है। शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने के लिए बीटरूट और अनार के रस का नियमित रूप से सेवन करना चाहिए। इससे शरीर की कमी को ठीक किया जा सकता है।

 

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ