उमस की जानकारी भी एडवांस में देगा मौसम विभाग, इससे क्या फायदा होगा?

Advertisement

6/recent/ticker-posts

उमस की जानकारी भी एडवांस में देगा मौसम विभाग, इससे क्या फायदा होगा?

 



दिल्ली में अब लोग नमी के स्तर की जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे। आईएमडी ने सात दिनों की न्यूनतम और अधिकतम नमी का फॉरकास्ट शुरू किया है। इससे लोगों को मौसम के बारे में विस्तृत जानकारी मिलेगी, जिससे वे अपने स्वास्थ्य का ध्यान रख सकेंगे। साथ ही अपने दिन की प्लानिंग भी कर पाएंगे।



अब नमी के स्तर की जानकारी भी लोगों को मिल सकेगी। नमी का महत्व आमतौर पर मॉनसून के सीजन में अधिक होता है। 



नमी बढ़ने से व्यक्ति इस मौसम में खुद को असहज महसूस करने लगता है और उसके बीमार पड़ने की संभावना भी अधिक रहती है।



 अब आईएमडी ने यह सुविधा आम लोगों के लिए शुरू की है। सात दिनों की न्यूनतम और अधिकतम नमी का फॉरकास्ट लोग जान सकेंगे। एक ही जगह उन्हें दिल्ली ही नहीं बल्कि देश के सभी हिस्सों की नमी के बारे में जानकारी मिल सकेगी।



कैसे पता कर सकेंगे नमी

लोगों को इसके लिए https://city.imd.gov.in पर जाना होगा। इस पेज पर जाकर उन्हें उस शहर को क्लिक करना होगा, जिसकी नमी के स्तर का हाल जानना चाहते हैं।



 इसके बाद उनके सामने मौसम की पूरी जानकारी होगी। यहां उन्हें अगले सात दिनों के अधिकतम तापमान, न्यूनतम तापमान, बारिश या बादलों की कितनी संभावना है, मौसम संबंधित कोई वॉर्निंग जारी की गई है या नहीं और नमी के स्तर की जानकारी मिलेगी।

नमी की जानकारी क्यों जरूरी

व्यक्ति मौसम में कैसा महसूस कर रहा है इसके लिए नमी की जानकारी होना जरूरी है। दिल्ली में अगर तापमान 40 डिग्री है और नमी 30 से 40 प्रतिशत तो व्यक्ति को गर्मी महसूस होगी, लेकिन उसे कमजोरी या थकान नहीं होगी। 



वह खुद को असहज महसूस नहीं करेगा। लेकिन अगर तापमान 36 डिग्री है और नमी बढ़कर 50 से 60 प्रतिशत हुई तो व्यक्ति पसीने की वजह से बेहाल रहेगा। वह खुद को असहज महसूस करेगा और उसे थकावट काफी जल्दी होगी। व्यक्ति डीहाइड्रेशन का शिकार भी हो सकता है। यही वजह है कि कई देशों में हीट इंडेक्स और वेटबल्ब टैंपरेचर के आधार पर फॉरकास्ट जारी किया जाता है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ