हरियाणा मे राहुल गांधी ओर प्रियंका गांधी की विजय संकल्प यात्रा

Advertisement

6/recent/ticker-posts

हरियाणा मे राहुल गांधी ओर प्रियंका गांधी की विजय संकल्प यात्रा




हिंदी न्यूज, हरियाणा में चल रहे चुनावी मौसम के बीच कांग्रेस अंबाला से हरियाणा विजय संकल्प यात्रा का आगाज करने वाली है। 



इस यात्रा में शामिल होने के लिए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ-साथ कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी के भी पहुंचने की संभावना है। तय कार्यक्रम के मुताबिक करीब साढ़े 10 बजे राहुल गांधी अंबाला पहुंचेंगे, जहां हुड्डा ग्राउंड में वह एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद राहुल रोड शो करते हुए शाम करीब 5 बजे थानेसर पहुंचेंगे। यहां भी वह एक जनसभा को संबोधित करंगे।

 

राहुल गांधी की यह यात्रा 3 जिलों अंबाला, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर से होकर गुजरेगी। इस यात्रा के सहारे राहुल इन जिलों में आने वाली कुल 12 विधानसभाओं में कांग्रेस का माहौल बनाने का प्रयास करेंगे। 2019 के विधानसभा चुनाव के परिणामों को देखें तो कांग्रेस ने इन 12 सीटों में से 5 सीटों पर जीत दर्ज की थी। जबकि, 6 सीटों पर भाजपा जीती थी, वहीं एक सीट जजपा के खाते में गई थी।

 

हरियाणा में यह राहुल गांधी का तीसरा चुनावी कार्यक्रम होगा। इससे पहले वह 26 सितंबर को करनाल के असंध में और हिसार के बरवाला में चुनावी सभा को संबोधित कर चुके हैं। वहीं, हरियाणा चुनाव में प्रियंका गांधी का यह पहला चुनावी कार्यक्रम होगा।

भाजपा के गढ़ से यात्रा की शुरूआत के पीछे क्या वजह?

राहुल गांधी अपनी यात्रा की शुरुआत जीटी रोड बेल्ट से कर रहे हैं। इसका खास कारण यह है कि भाजपा को सत्ता दिलाने में सबसे बड़ा योगदान इसी बेल्ट का रहा है लेकिन इस बेल्ट पर भाजपा का प्रदर्शन लगातार खराब हुआ है और कांग्रेस ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। 2014 में जहां कांग्रेस इस बेल्ट से एक भी सीट नहीं जीत पाई थी।

 

वहीं, कांग्रेस ने 2019 में यहां से 9 सीटें जीती थी। वहीं भाजपा ने 2014 में पार्टी की 47 में से 21 सीटें और 2019 में 40 में से 12 सीटें इसी इलाके से आईं थी। लेकिन इस बार कई जगहों पर एंटी इनकम्बेंसी के कारण बीजेपी कमजोर नजर आ रही है, और राहुल गांधी इसी मौके को भुनाने के लिए और भाजपा के सारे नाराज वोटरों को अपने पाले में करने के लिए इसी क्षेत्र से यात्रा को शुरू कर रहे हैं।

 

सैलजा और हुड्डा दिख सकते हैं साथ

सीएम फेस को लेकर कांग्रेस काफी समय से दो गुटों में बंटी हुई नजर आ रही है। कई मौकों पर सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा और पूर्व CM भूपेंद्र हुड्डा भी एक-दूसरे से दूर-दूर नजर आते हैं। हालांकि, राहुल गांधी इन दोनों ही नेताओं को एक मंच पर लाने का प्रयास कर रहे हैं।

 

हाल ही में जब राहुल गांधी असंध पहुंचे थे तो मंच पर राहुल के साथ सैलजा और हुड्डा दिखे थे। इन दोनों ही दिग्गज नेताओं को एक मंच पर लाकर राहुल ने प्रदेश में कांग्रेस की एकता का प्रदर्शन किया था। आज होने वाली यात्रा में भी हुड्डा और सैलजा एक साथ नजर आ सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ