ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी ने भरत सिंह बैनीवाल को टिकट दिया, जानिए पूरी जानकारी

Advertisement

6/recent/ticker-posts

ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी ने भरत सिंह बैनीवाल को टिकट दिया, जानिए पूरी जानकारी



ऐलनाबाद हलका से कांग्रेस पार्टी ने भारत सिंह बैनीवाल को टिकट दिया है। अब भरत सिंह बैनीवाल का मुकाबला इनैलो के अभय सिंह चौटाला, भाजपा के अमीरचंद मेहता और जेजेपी के अंजनी लढा से होगा। 

भरत सिंह बैनीवाल तत्कालीन दड़बा कलां विधानसभा क्षेत्र से साल 2005 में विधायक बने थे।  

हलका ऐलनाबाद 

उम्र: 72

शिक्षा: 10

व्यवसाय: किसान

कब चुनाव लड़ा

भरत सिंह बैनिवाल ने 1991में दड़बा कला विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ा ओर मनीराम ढिल्लो रूपावास से हार गए। 1992 ब्लॉक समिति नाथूसरी चौपटा के सर्वसहमति से चेयरमैन बने। उसके 2005 में चुनाव लड़ा ओर चार बार की विधायक और राजसभा सदस्य विद्या बैनिवाल को हराकर विधायक बने...दो बार टिकट कट गई उसके बाद 2009 चुनाव लड़ा ओर ओमप्रकाश चौटाला को कड़ी टक्कर दी..2020 में उप चुनाव में अभय चौटाला के सामने चुनाव लड़ा ओर चुनाव हार गए। उसके बाद 2019 में   विधानसभा चुनाव में फिर चुनाव लड़ा।

ऐलनाबाद विधानसभा चुनाव 2019 इनेलो के अभय सिंह चौटाला 57055 वोट,

बीजेपी के पवन बैनीवाल 45133 वोट

 इंडियन नेशनल कांग्रेस के भरत सिंह बैनीवाल 35383 वोट और 

 जननायक जनता पार्टी के ओपी सिहाग 6569 वोट मिले। 



ऐलनाबाद विधानसभा 2010 बाई इलेक्शन 

इनेलो के अभय सिंह चौटाला 64813 वोट प्राप्त किए।

इंडियन नेशनल कांग्रेस के भरत सिंह बैनीवाल 58586 वोट प्राप्त किए।



ऐलनाबाद विधानसभा 2009 चुनाव 

ओम प्रकाश चौटाला ने 64567 वोट प्राप्त किए।

भरत सिंह बैनीवाल ने 48144 वोट प्राप्त किए।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ