पत्नी ने पति को सड़क पर पीटा, विडियो वायरल, देखें विडियो

Advertisement

6/recent/ticker-posts

पत्नी ने पति को सड़क पर पीटा, विडियो वायरल, देखें विडियो





अजब गजब न्यूज।सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे एक महिला अपने पति को बीच सड़क पर पिटाई कर रही है। वहीं उसका पति यह कह रहा है कि हमें महिला थाना चलना चाहिए। मिली जानकारी के अनुसार यह वीडियो यूपी के बहराइच का है।




आपको बता दें कि जब महिला सड़क पर अपने पति की पिटाई कर रही थी, तो पति ने कहा, "महिला थाना चलो।" इस पर महिला ने उत्तर दिया, "महिला थाना क्यों जाऊं ? मेरी कमाई खाता है और मुझ पर ही हुकुम चलाता है।" यह कहकर उसने अपने पति को लगातार थप्पड़ मारे।





आसपास के लोग वीडियो बनाने की बात कर रहे थे, लेकिन दोनों के बीच के विवाद का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा था। वीडियो के वायरल होने के बाद महिला को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।वहीं इस वीडियो को देखकर एक अन्य यूजर ने लिखा, "मैं हैरान हूं कि वह उसे सार्वजनिक रूप से इतना पीट रही है; अकेले में वह क्या करती होगी?" एक अन्य ने टिप्पणी की, "ऐसे रिश्ते में रहने से अच्छा है कि शादी ही न करें।" कुछ लोगों ने यह भी कहा कि अगर यहाँ पुरुष की जगह महिला होती, तो शायद यह तमाशा नहीं होता और महिला को पीटने वाले को सजा मिलती। वे यह भी मानते हैं कि महिलाओं की सुरक्षा खतरे में है।


https://x.com/gharkekalesh/status/1817519318592283031

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ