बड़ी खबर: सिरसा के डीसी का तबादला, शांतनू शर्मा होंगे नए डीसी। हरियाणा में कई अधिकारियों के ट्रांसफर, देखें लिस्ट

Advertisement

6/recent/ticker-posts

बड़ी खबर: सिरसा के डीसी का तबादला, शांतनू शर्मा होंगे नए डीसी। हरियाणा में कई अधिकारियों के ट्रांसफर, देखें लिस्ट

 




हरियाणा सरकार ने कई आईएएस और एचसीएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं। हरियाणा के सिरसा जिले में आरके सिंह की जगह 2015 बैच के आईएएस शांतनु शर्मा सिरसा के नए डीसी होंगे। इसके साथ ही हरियाणा में कई अधिकारियों के तबादले की लिस्ट जारी की गई है देखें पूरी लिस्ट 


सरकार ने किये 15 आईएएस और 2 एचसीएस अधिकारियों के तबादाला आदेश जारी


चंडीगढ़, 27 जुलाई- हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 15 आईएएस और 2 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।


        युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता विभाग, सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण विभागों के प्रधान सचिव, हरियाणा सरस्वती हेरिटेज विकास बोर्ड के सीईओ तथा हरियाणा आय वृद्धि बोर्ड के ओएसडी श्री विजेंद्र कुमार को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा मानव संसाधन विभाग के प्रधान सचिव का कार्यभार सौंपा गया है।


        श्री डी सुरेश को आवास आयुक्त हरियाणा भवन, नई दिल्ली और उच्चतर शिक्षा विभाग का प्रधान सचिव लगाया गया है।


        अतिरिक्त आवास आयुक्त हरियाणा भवन, नई दिल्ली और नगर निगम फरीदाबाद की आयुक्त श्रीमती ए. मोना श्रीनिवास को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड, फरीदाबाद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का कार्यभार सौंपा गया है।


        पंचकूला के उपायुक्त और श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड पंचकूला के मुख्य प्रशासक श्री यश गर्ग को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और हरियाणा वित्त निगम के प्रबंध निदेशक का कार्यभार सौंपा गया है।


        श्री सुशील सारवान को कुरुक्षेत्र का उपायुक्त लगाया गया है।


        श्री पार्थ गुप्ता को अंबाला का उपायुक्त  लगाया गया है।


        मनदीप कौर को फतेहाबाद का उपायुक्त लगाया गया है।


        पानीपत के उपायुक्त श्री विरेंद्र कुमार दहिया को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा निदेशक पर्यावरण और पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभाग के विशेष सचिव का कार्यभार सौंपा गया है।


        श्री राहुल हुड्डा को उच्चतर शिक्षा विभाग का निदेशक और विशेष सचिव तथा निदेशक तकनीकी शिक्षा लगाया गया है।


        नेहा सिंह को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, पंचकूला का प्रशासक और अतिरिक्त निदेशक, शहरी संपदा पंचकूला लगाया गया है।


        श्री शांतनु शर्मा को सिरसा का उपायुक्त लगाया गया है।


श्री अभिषेक मीणा को रेवाड़ी का उपायुक्त लगाया गया है।


        श्री राहुल नरवाल को चरखी दादरी का उपायुक्त लगाया गया है। 


        डॉ हरीश कुमार वशिष्ठ को पलवल का उपायुक्त लगाया गया है।


श्री नीरज को करनाल का जिला नगर आयुक्त और नगर निगम करनाल का आयुक्त लगाया गया है।


        स्थानांतरित एचसीएस अधिकारियों में मन्नत राणा को पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण, पंचकूला का संयुक्त सीईओ लगाया गया है।


        श्री विश्वनाथ को पंचकूला का सिटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है।





 


चंडीगढ़, 27 जुलाई- हरियाणा के इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर, रेवाड़ी में विभिन्न विषयों में दाखिला हेतु चल रही प्रवेश प्रक्रिया के अंतर्गत रिक्त बची हुई सीटों के लिए ओपन फिजिकल काउंसलिंग सोमवार 29 जुलाई 2024 को संबंधित विभागों में आयोजित की जाएगी।


विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस काउंसलिंग में उन्हीं अभ्यर्थियों को प्रवेश का मौका दिया जाएगा जिन्होंने प्रवेश के लिए ऑनलाइन फॉर्म पहले से भरा हुआ है। नए अभ्यर्थियों के प्रवेश पर बाद में निर्णय लिया जाएगा। यह काउंसलिंग प्रातः 10:00 बजे से आरंभ होगी। विश्वविद्यालय में अभी 5 वर्षीय एमकॉम, एमबीए, बीबीए, अर्थशास्त्र, योग विभाग, होटल मैनेजमेंट एवं साइंस के विभिन्न संकायो में कुछ सीटें रिक्त बची हुई है जिनका विवरण विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। प्रवेश के नियम एवं आरक्षण संबंधी दिशा-निर्देश प्रवेश परीक्षा के लिए तैयार की गई सूचना विवरणिका के आधार पर ही लागू रहेंगे।












एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ