हरियाणा न्यूज : सिरसा में पत्नी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या

Advertisement

6/recent/ticker-posts

हरियाणा न्यूज : सिरसा में पत्नी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या


 

हरियाणा के सिरसा में रविवार देर रात पति ने कुल्हाड़ी से काटकर पत्नी की हत्या कर दी। घटना कुरंगावाली गांव की है। पत्नी को मारने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।पुलिस सूत्रों के मुताबिक मृतका ने गांव के एक डॉक्टर के खिलाफ शिकायत दी थी। बाद में महिला बयान देने से मुकर गई। इसके चलते उसका पति से झगड़ा हो गया।



पुलिस सूत्रों के मुताबिक मृतका ने गांव के एक डॉक्टर के खिलाफ शिकायत दी थी। बाद में महिला बयान देने से मुकर गई। इसके चलते उसका पति से झगड़ा हो गया।



पुलिस सूत्रों के अनुसार, हरप्रीत के गांव के एक डॉक्टर के साथ अवैध संबंध थे। कुछ दिन पहले हरप्रीत और डॉक्टर के बीच अनबन हो गई। इसके बाद हरप्रीत ने रोड़ी थाने में डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कराया था।


कल पुलिस ने हरप्रीत कौर को बयान दर्ज करने के लिए थाने में बुलाया था। यहां हरप्रीत बयान देने से मुकर गई। इसी बात से हरप्रीत का पति हरदीप से झगड़ा हो गया।


रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे उसने कुल्हाड़ी से हरप्रीत कौर की गर्दन काट डाली। इसके बाद हरदीप सिंह मौके से फरार हो गया। हरप्रीत कौर को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में लाया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


भाई बोला- दहेज के लिए परेशान करता था


किलियांवाली निवासी छिंद्र सिंह ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि उसकी बहन हरप्रीत के साथ हरदीप की शादी करीब 13 साल पहले हुई थी। उनके 3 बच्चे हैं। हरदीप सिंह चिनाई मिस्त्री का काम करता है। जीजा काफी समय से बहन हरप्रीत कौर को दहेज के लिए परेशान कर रहा था।पुलिस बोली- जल्द गिरफ्तार करेंगे


रोड़ी थाना पुलिस का कहना है कि आरोपी हरदीप सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सोमवार दोपहर को शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ