UGC-NET 2024 एग्जाम रद्द : NTA का फैसला; केंद्र ने जांच CBI को सौंपी

Advertisement

6/recent/ticker-posts

UGC-NET 2024 एग्जाम रद्द : NTA का फैसला; केंद्र ने जांच CBI को सौंपी

 

UGC NET परीक्षा रद्द 


नई दिल्ली, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC-NET की परीक्षा रद्द कर दी। यह परीक्षा 18 जून, मंगलवार को हुई थी। दो शिफ्ट में ओएमआर यानी पेन और पेपर मोड में आयोजित की गई थी। एक दिन बाद 19 जून को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) को परीक्षा के बारे में गृह मंत्रालय के इंडियन साइबर क्राइम कोर्डिनेशन सेंटर को परीक्षा में गड़बड़ी के इनपुट्स मिले थे। इसके बाद शिक्षा मंत्रालय ने परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए इसे रद्द करने का फैसला लिया। अब नए सिरे परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसकी जानकारी अलग से शेयर की जाएगी। केंद्र ने जांच के लिए मामला सीबीआई को सौंपा दिया है।




UGC NET एग्जाम देशभर की यूनिवर्सिटीज में PhD एडमिशन्स, जूनियर रिसर्च फेलोशिप यानी JRF और असिस्टेंट प्रोफेसर के पद के लिए होता है।




18 जून को यह एग्जाम OMR यानी पेन-पेपर मोड में हुआ था। इस बार UGC NET के 83 सब्जेक्ट्स का एग्जाम एक ही दिन दो शिफ्टों में आयोजित किया गया था। पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक थी और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक थी।



इससे पहले UGC NET का एग्जाम ऑनलाइन CBT यानी कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट होता था। ये बदलाव इसलिए किया गया, ताकि सभी सब्जेक्ट्स और सभी सेंटर्स पर एग्जाम एक ही दिन में आयोजित किया जा सके। साथ ही दूर-दराज के सेंटर्स में भी एग्जाम आयोजित हो सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ