Share Market: शेयर बाजार में आई बड़ी गिरावट, निफ्टी खतरे के निशान पर

Advertisement

6/recent/ticker-posts

Share Market: शेयर बाजार में आई बड़ी गिरावट, निफ्टी खतरे के निशान पर



Share Market: आज लोकसभा चुनाव के नतीजों के दिन शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। सेंसेक्स 1300 अंकों की ज्यादा गिरावट के साथ खुला है। बाजार में सुबह से ही गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स अभी 3200 अंकों की ज्यादा गिरावट के साथ 73.210 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। वहीं निफ्टी 400 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ 22.808.40 के स्तर पर है। बाजार में गिरावट के बीच अडानी ग्रुप के शेयरों में भी भारी गिरावट देखने को मिल रही। आज सुबह बाजार खुलते ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1700 अंकों से ज्यादा फिसल गया। वहीं निफ्टी भी 400 अंकों से ज्यादा टूटकर खुला है।


शेयर बाजार में गिरावट के बीच अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट देखी जा रही है। अभी तक तूफानी तेजी से भाग रहे अडानी के स्टॉक्स आज लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। आज अडानी ग्रीन 5 फीसदी गिरावट के साथ 1932 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। अडानी पावर में 6 फीसदीए अडानी पोर्ट्स में 8.20 फीसदीए अडानी एंटरप्राइजेज में 9.17 फीसदीए अडानी विल्मर में 5.6 फीसदीए अडानी ग्रीन एनर्जी सॉल्यूशन में 8 फीसदीए अडानी ग्रीन एनर्जी में 8.90 फीसदीए अडानी टोटल गैस में 9 फीसदीए अंबुजा सीमेंट में 9 फीसदी और एनडीटीवी के शेयर में 10 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखी जा रही है।


शेयर बाजार में कल सोमवार को तूफानी तेजी देखने को मिली थी। शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स कल करीब 2000 अंकों के ऊपर 2621 पर खुला था। वहीं निफ्टी आज 807 अंक के ऊपर खुला था। एग्जिट पोल के नतीजों का आज शेयर बाजार पर असर देखने को मिल रहा था। बाजार में कल बंपर तेजी के संकेत प्री.ओपनिंग में ही देखने को मिल रहे थे। सुबह 9 बजे प्री.ओपन में निफ्टी में करीब एक हजार अंक और सेंसेक्स में 2600 से ज्यादा अंकों की बढ़त देखने को मिल रही थी। ऐसे में बाजार में बंपर तेजी की संभावना लगाई जा रही थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ