Monsoon 2024: 22 से 24 तक इन 10 राज्यों में होगी झमाझम बारिश

Advertisement

6/recent/ticker-posts

Monsoon 2024: 22 से 24 तक इन 10 राज्यों में होगी झमाझम बारिश


Monsoon 2024:  देश के उत्तरी राज्यों में लगातार एक महीने से गर्मी से जूझ रहे लोगों को आखिर खुशखबर मिली है। 9 दिन तक स्थिर रहने के बाद, आखिरकार मानसून अब आगे की ओर बढ़ने लगा है। ऐसे में उम्मीद है कि अब कई राज्यों में बारिश का दौर शुरू हो सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को बताया कि मानसून विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा, उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और बिहार के कुछ हिस्सों की ओर आगे बढ़ गया है। मानसून की उत्तरी सीमा अब अमरावती, गोंदिया, दुर्ग, रामपुर (कालाहांडी), मालदा, भागलपुर और रक्सौल से होकर गुजर रही है।



इन राज्यो में होगी झमाझम बारिश Monsoon 2024:

आईएमडी के मुताबिक अगले तीन से चार दिन में महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा के कुछ और हिस्सों, तटीय आंध्र प्रदेश और उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों, गंगीय पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के शेष हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। वहीं गुरुवार को दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा के कई हिस्सों में बारिश होने लोगों को लू से राहत मिली।



कहां कब बारिश होने की संभावना Monsoon 2024:

  • 22 और 23 जून को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी वर्षा होने की संभावना है।
  • अगले पांच दिन में पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
  • 21 से 24 जून के बीच गुजरात, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
  • 21 और 23 जून को गुजरात में भारी से लेकर बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है।
  • 23 जून को कर्नाटक, केरल और माहे तथा लक्षद्वीप में बारिश की संभावना है।
  • 21 से 24 जून के बीच मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में गरज, बिजली और तेज हवाओं (40-60 किमी प्रति घंटे) के साथ छिटपुट से लेकर व्यापक वर्षा होने की संभावना है।



अब तक 110 मौत, 40,272 हीट स्ट्रोक के मामले Monsoon 2024:

इस बीच देश में भीषण गर्मी से कई लोगों के मरने की खबर सामने आ रही है। देशभर में कोरोना महामारी की तरह ही हीट स्ट्रोक से मरने वालों का आंकड़ा भी इकट्ठा किया जाने लगा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक मार्च से अब तक देश में हीटस्ट्रोक से 110 मौतें हुई हैं। इनमें से छह मंगलवार को दर्ज की गईं। इसके अलावा, इस गर्मी में हीटस्ट्रोक के 40,272 मामले सामने आए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश में 36, बिहार में 17 और राजस्थान में16 मौतें हुई। इसके साथी ही बिहार और ओडिशा में भी लोगों की जान गई। हीटस्ट्रोक के सबसे ज्यादा मामले मध्यप्रदेश (10636) में दर्ज किए गए।



दिल्ली में 142 शवों का दाहसंस्कार Monsoon 2024:

राजधानी दिल्ली भयानक गर्मी से भभक रही है। गर्मी से लोगों की मौत का आंकड़ा डराने वाला है। दिल्ली निगमबोध घाट पर शवों की कतारें लगी हुई हैं। कोरोना महामारी के दौर के बाद इन दिनों दिल्ली में बुरा हाल है। बुधवार को निगम बोध घाट में कोरोना के बाद सबसे ज्यादा दाह संस्कार हुए। बुधवार रात 12 बजे तक 142 शवों का दाह संस्कार किया गया।

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ