Education News: सिरसा आईटीआई संस्थान में आज लगेगी पहली मेरिट लिस्ट

Advertisement

6/recent/ticker-posts

Education News: सिरसा आईटीआई संस्थान में आज लगेगी पहली मेरिट लिस्ट



 Education News: जिले की निजी व राजकीय आईटीआई में दाखिला के लिए आवेदन प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। अब शुक्रवार को पहली मेरिट सूची जारी होगी। इसमें मेरिट के आधार पर विद्यार्थियों के नाम जारी किए जाएंगे। जिले की सभी निजी व राजकीय आईटीआई में अंतिम दिन तक दाखिले के लिए 7499 आवेदन आए हैं। सिरसा की बाय आईटीआई में इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में सबसे ज्यादा आवेदन आए है।



जिले की 15 आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया 26 जून को समाप्त हो गई। शहर के बॉय आईटीआई में 24 ट्रेड में 828 सीटों पर दाखिले होने हैं। इसके लिए 29 सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। दाखिला प्रक्रिया चार राउंड तक चलेगी। 6 अगस्त तक दाखिले होंगे। पहली मेरिट सूची 28 को लगेगी। इस बार मेरिट भी हाई रहने के आसार अधिक है। जिले में आठ राजकीय व 7 प्राइवेट आईटीआई हैं।



शहर में रानियां रोड स्थित बाय आईटीआई में हर एक ट्रेड में सीटों से ज्यादा आवेदन आए हैं। विद्यार्थियों ने इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में अधिक रुचि दिखाई। इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में 40 सीटें पर 2042 विद्यार्थियों ने आवेदन किए हैं। वायरमैन ट्रेड की 20 सीटों पर 900 आवेदन आए हैं।



बॉय आईटीआई में आवेदन की स्थिति

ट्रेड कुल                         सीटें         आवेदन

मैकेनिस्ट                     40            130

फीटर                         40            344

इलेक्ट्रीशियन             40             2042

डीएमएम                    20            94

डीएमसी                   24            314

मैकेनिक ट्रैक्टर            40           78 

वुड वर्क टेक्नीशियन      24           44

कोपा                            72         302

ड्रेस मेकिंग                     40        52

ऑटो बॉडी पेंटिंग           40         32

ऑटो बाॅडी रिपेयर          20         58

 एमएएम                        24         42

वेल्डर                          60        187

एमएमवी                     24            82

पलंबर                         48         233

रेफ्रिरेटर एंड एसी         24         210

स्टेनो अंग्रेजी                 24         218

स्टेनो हिंदी                    24         261

टीपीईएस                     24         101

टर्नर                             40           56

वायरमैन                     20         900

पेंटर                            20         43



दाखिले का शेड्यूल

  • 28 जून पहला चरण मेरिट कम सीट अलॉटमेंट
  • 28 से 2 जुलाई तक भौतिक सत्यापन
  • 28 से 3 जुलाई तक फीस जमा
  •  4 जुलाई खाली पड़ी सीटों का दूसरा चरण
  • 4 से 6 जुलाई को पोर्टल खुलेगे, विद्यार्थी ऑप्शन भर सकेंगे।
  •  9 जुलाई दूसरी मेरिट लिस्ट
  •  9 जुलाई से 12 जुलाई भौतिक सत्यापन
  •  9 जुलाई से 13 जुलाई फीस जमा
  •  14 जुलाई खाली सीटों के लिए तीसरा चरण
  •  14 जुलाई से 16 जुलाई तक पोर्टल खुलेगा
  • 18 जुलाई तीसरी मेरिट लिस्ट
  • 18 जुलाई से 22 जुलाई भौतिक सत्यापन
  • 18 जुलाई से 23 जुलाई तक फीस जमा
  • 24 जुलाई को खाली सीटों के लिए चौथा चरण
  • 30 जुलाई को मेरिट लिस्ट
  • 30 जुलाई से 5 अगस्त तक भौतिक सत्यापन
  • 30 जुलाई से 6 अगस्त तक फीस जमा
  • 6 अगस्त के बाद ओपन काउंसिलिंग



राजकीय बाय आईटीआई में दाखिले के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया समाप्त हो गई है। शुक्रवार को पहली मेरिट सूची जारी की जाएगी। इसके बाद विद्यार्थी फीस भर कर अपनी सीट पक्की कर सकते है। 

- कपिल शर्मा, एडमिशन इंचार्ज, बाय आईटीआई सिरसा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ