भोजपुरी इंडस्‍ट्री में इन तीन हसीनाओं ने मचा रखा तहेलका

Advertisement

6/recent/ticker-posts

भोजपुरी इंडस्‍ट्री में इन तीन हसीनाओं ने मचा रखा तहेलका


भोजपुरी इंडस्‍ट्री में तीन ऐसी हसीनाएं हैं, जिनकी सुंदरता पर करोड़ों दिल कुर्बान हैं। आम्रपाली दुबे, अंजना सिंह और काजल राघवानी ये तीन ऐसे नाम हैं, जिनकी दमदार अदाकरी के साथ ही उनकी खूबसूरती के भी कसीदे गढ़े जाते हैं। यह कह पाना मुश्‍क‍िल है कि तीनों में से कौन सबसे हसीन है। भोजपुरी पर्दे पर हम सभी ने दिनेश लाल यादव निरहुआ को सबसे अध‍िक आम्रपाली दुबे के साथ देखा है। फैंस भी इस जोड़ी को खूब प्‍यार देते हैं। लेकिन निरहुआ की जोड़ी अंजना सिंह के साथ भी खूब जमती है। दोनों की रोमांटिक ऑनस्‍क्रीन केमिस्‍ट्री कमाल की है। अब साल 2019 में रिलीज फिल्‍म 'सईया जी दगाबाज' के गाने 'प्यार के असर भईलबा' को ही ले लीजिए।





 इसमें दोनों बेजोड़ लगे हैं। अजीत श्रीवास्‍तव के डायरेक्‍शन में बनी 'सईया जी दगाबाज' सुपरहिट रही थी। फिल्‍म में अंजना सिंह की खूबसूरती अपने चरम पर है। खासकर इस गाने 'प्‍यार के असर भईलबा' में उनका निखार देखते ही बनता है। ऊपर ये यह गाना है भी खूबसूरती के ऊपर। इसमें निरहुआ तारीफ करते हुए अंजना से कहते हैं कि उनकी आंखों के काजल से लेकर होंठ की लाली और नैनों की जादूगरी का बखान कर रहे हैं। इस पर अंजना कहती हैं कि ऐ राजा प्‍यार के असर भईलबा। मजेदार बात यह है‍ कि कॉमेंट सेक्‍शन में कुछ फैंस ने निरहुआ से पूछा कि वह अंजना की इतनी तारीफ कर रहे हैं, क्‍या वो आम्रपाली दुबे को भूल गए हैं।





 इस बेहद खूबसूरत और प्‍यारे बोल को गीतकार प्‍यारे लाल यादव ने लिखा है। जबकि इसका म्‍यूजिक ओम झा ने कम्‍पोज किया है। गाने को ओम झा और हनी बी ने सुर से सजाया है। गाने का फुल एचडी वीडियो 'जी म्‍यूजिक भोजपुरी' चैन पर रिलीज किया गया है, जिसे 4.50 लाख से अध‍िक बार देखा जा चुका है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ