सिरसा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा 34 मतों से आगे चल रही है।

Advertisement

6/recent/ticker-posts

सिरसा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा 34 मतों से आगे चल रही है।

 सिरसा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा 34 मतों से आगे चल रही है।सिरसा लोकसभा क्षेत्र के लिए जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों फतेहाबाद, टोहाना व रतिया के मतों की गणना गांव भोडियाखेड़ा स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में मंगलवार सुबह 8 बजे से शुरू हो गई। कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच मतगणना शुरू हुई। फतेहाबाद व टोहाना विधानसभा के मतों की गणना के लिए 17-17 राउंड जबकि रतिया के लिए 16 राउंड तय किए गए हैं। फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के पहले चार राउंड में शहर के मतों की गिनती होगी।


पांचवें राउंड में बिश्नोई बाहुल्य गांवों के मतों की गणना होगी। इसके अलावा टोहाना विधानसभा क्षेत्र की गिनती का पहला राउंड जाखल क्षेत्र के मतों के साथ शुरू होगा। पांचवें राउंड में टोहाना शहर की मतगणना होगी। इसी तरह रतिया विधानसभा क्षेत्र की गिनती की शुरुआत किसान आंदोलन से प्रभावित गांवों से होगी।

गौरतलब है कि 25 मई को मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई थी। इस बार सिरसा लोकसभा से नोटा सहित 20 प्रत्याशी हैं। मगर मुख्य मुकाबला भाजपा प्रत्याशी अशोक तंवर और इंडिया गठबंधन प्रत्याशी कुमारी सैलजा के बीच माना जा रहा है। पिछली बार फतेहाबाद विधानसभा से भाजपा को सबसे बड़ी लीड मिली थी। इस बार अशोक तंवर के समक्ष भाजपा के 53 साल बाद तोड़े गए सिरसा लोकसभा जीतने के रिकॉर्ड को बरकरार रखने की चुनौती होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ