अंडरगार्मेंट में छुपाकर लाई 20 करोड़ कीमत का 33 किलोग्राम सोना, 2 विदेशी महिलाएं गिरफ्तार

Advertisement

6/recent/ticker-posts

अंडरगार्मेंट में छुपाकर लाई 20 करोड़ कीमत का 33 किलोग्राम सोना, 2 विदेशी महिलाएं गिरफ्तार

 





India news: मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने दो विदेशी महिलाओं के पास से 32.79 किलो सोना जब्त किया है, जिसकी कीमत करीब 19.15 करोड़ रुपए बताई जा रही है। आरोपी महिलाओं ने सोने को अपने अंडरगारमेंट्स और बैगेज में छिपाकर रखा था। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।


रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर तैनात कस्टम विभाग के अधिकारियों को सूचना मिली कि दो विदेशी महिलाएं सोने की तस्करी में शामिल हैं। दोनों अफ्रीकी देश से आ रही है। इसके बाद संदेह के आधार पर दो महिला यात्रियों की सघन तलाशी ली गई। दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर के उनसे पूछताछ की जा रही है। उनके साथियों की तलाश जारी है।


प्लेन के टॉयलेट में मिला था करोड़ों का सोना

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर खड़े एक प्लेन के टॉयलेट से करोड़ों का सोना बरामद किया गया था। सोने का वजन 5.9 किलोग्राम और कीमत करीब 3.83 करोड़ रुपए बताई गई थी। कस्टम विभाग ने सोने को जब्त कर लिया। कस्टम विभाग के अफसरों ने गुप्त सूचना के आधार पर मुंबई से आए एक प्लेन की तलाशी ली तो उन्हें टॉयलेट में एक काले रंग का रबर का टुकड़ा मिला था। इसके बाद जब उसकी जांच की गई तो वहां मौजूद सभी लोग दंग रह गए। उस रबर के टुकड़े के अंदर छह सोने की छड़ें छुपा कर रखी गई थीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ