हरियाणा की इन 2 लोकसभा सीटों की EVM चेक होंगी,

Advertisement

6/recent/ticker-posts

हरियाणा की इन 2 लोकसभा सीटों की EVM चेक होंगी,

 



चंडीगढ़ - हरियाणा की 2 लोकसभा सीटों पर चुनाव में EVM में गड़बड़ी की शिकायत को भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने गंभीरता से लिया है। ECI ने करनाल और फरीदाबाद लोकसभा सीट की EVM चेक करवाने का फैसला लिया है।




करनाल और फरीदाबाद की लोकसभा सीटों पर हुए चुनाव की EVM चेक करवाई जाएंगी। कांग्रेस उम्मीदवारों की ओर से चुनाव के दौरान गड़बड़ी की आशंका जताई गई थी। इसे लेकर आयोग में शिकायत भी की गई थी।



करनाल से कांग्रेस के उम्मीदवार दिव्यांशु बुद्धिराजा की ओर से चुनाव आयोग को चिट्ठी लिख EVM की जांच करने की मांग की गई थी। वहीं, फरीदाबाद से कांग्रेस के उम्मीदवार महेंद्र प्रताप द्वारा भी गड़बड़ी की आशंका जताई गई थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ