Monsoon: जाने कब कहां दस्तक देगा माॅनसून

Advertisement

6/recent/ticker-posts

Monsoon: जाने कब कहां दस्तक देगा माॅनसून


Monsoon: हर वर्ष मॉनसून की शुरूआत केरल राज्य से ही होती है। इस बार केरल में दो दिन पहले ही माॅनसून ने अपनी दस्तक देे दी। आम तौर पर मॉनसून 1 जून को केरल में दस्तक देता है और 5 जून तक पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में पहुंच जाता है। भारतीय मौसम विभाग ने इस बार भी केरल में मॉनसून की पहली फुहारें आने का अनुमान भी 1 जून को ही आने का लगाया थाए लेकिन बारिश हो गई 28 मई को ही। चूंकि गर्मी ने इस बार 11 साल का रेकॉर्ड तोड़ दिया हैए इसलिए पूरे देश को मॉनसून का बेसब्री से इंतजार है। आइए जानते हैं कि अभी की बार मॉनसून कब कहां पहुंचेगा।


दिल्ली में बारिश की फुहारें

मुंबई में मॉनसून की बारिश 10.11 जून के आसपास होने की उम्मीद है। वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मॉनसून 27 जून तक आ जाएगा। हालांकिए अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वैसे दिल्ली में भीषण गर्मी के बीच बुधवार को हल्की बारिश हुई। तब शहर में देश का सबसे ज्यादा तापमान 52ण्3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली के मुंगेशपुर में मौसम केंद्र ने बुधवार को दोपहर 2रू30 बजे 52ण्3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। 


जाने कहा कब आ रहा मॉनसून

दिल्ली में 27 जून तक मॉनसून आने की उम्मीद है। वहींए मुंबई में मॉनसून की बारिश 10.11 जून के आसपास हो सकती है। पश्चिम बंगाल अभी चक्रवात रेमल के प्रभाव से उबर रहा है। वहां 10 से 29 जून के बीच मॉनसून आने की उम्मीद है। आईएमडी ने भविष्यवाणी की है कि मॉनसून 13 या 15 जून तक बेंगलुरू पहुंच जाएगा। मौसम एजेंसी का ही अनुमान है कि उत्तर प्रदेश में 18 से 20 जून के बीच मॉनसून के आगमन के आसार हैं। वहींए बिहार में 13 से 18 जून के बीच मॉनसूनी बारिश होने की उम्मीद है।


This Read...Extreme Heat: उत्तर भारत को आग की लपटों में जुलसा रहा नौतपा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ