Loksabha Election: हरियाणा का ऐसा गांव जहां पूरे गांव से दो लोगों ने ही डाला वोट

Advertisement

6/recent/ticker-posts

Loksabha Election: हरियाणा का ऐसा गांव जहां पूरे गांव से दो लोगों ने ही डाला वोट



  • यमुना नदी पर पुल न बनने पर इस गांव के लोगों ने किया चुनाव बहिष्कार

Loksabha Election यमुनानगर: 25 मई को हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग हुई। चुनाव आयोग की रिपोर्ट के अनुसार शाम 6 बजे तक 58.15ः वोटिंग दर्ज की गई। हालांकि इस आंकड़े में बदलाव हो सकता है। हरियाणा की सिरसा सीट पर सबसे ज्यादा मतदान हुआ है। सिरसा में 69ण्10 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं प्रदेश के कई गांव में चुनाव का बहिष्कार भी देखने को मिला। अंबाला लोकसभा क्षेत्र में आने वाले एक गांव में सिर्फ दो लोगों ने वोट डाला। यहां कुल मतदाताओं की संख्या 550 थी।

  

यमुनानगर के माजरी टापू गांव में 550 मतदाता के इस गांव में सिर्फ दो लोगों ने अपना वोट डाला। यमुना नदी पर पुल बनाने की मांग पूरी न होने पर गांव के लोगों ने इस बार चुनाव का बहिष्कार किया। गांव के लोगों का कहना है कि अगर उनकी ये मांग पूरी नहीं हुई तो वो आने वाले चुनावों का भी बहिष्कार करेंगे। बता दें कि हरियाणा में इसी साल विधानसभा चुनाव भी होने है। ऐसे में गांव के लोग इस चुनाव का भी बहिष्कार कर सकते हैं।


क्या है ग्रामीणों का कहना

इस गांव के लोगों का कहना है कि उन्हें जगाधरी आने के लिए यमुना पार करने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ता है। या फिर 40 किमी यूपी से घूम कर आना पड़ता है। गांव की आबादी 18 सौ के करीब है और 550 वोटर हैं। मतदान से चार दिन पहले गांव के ग्रामीणों ने लघु सचिवालय में प्रदर्शन कर चेतावनी भी दी थी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा था कि यमुना नदी पर पुल बनाया जाए।


निराश होकर वापस लौटे  अधिकारी  

माजरी टापू गांव के राजकीय प्राथमिक पाठशाला में पोलिंग पार्टी दिन भर मतदाताओं का इंतजार करती रही। लेकिन सिर्फ दो लोग ही मतदान करने पहुंचे। इसके बाद अधिकारी गांव में पहुंचे और लोगों को मनाने की कोशिश की। मगर लोगों ने अधिकारियों की एक न सुनी। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक यमुना पर पुल नहीं बन जाता तब तक चुनावों का बहिष्कार जारी रहेगा। ऐसे में अधिकारी को निराश होकर वापस लौटना पड़ा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ