Loksabha Election बहुजन समाज पार्टी ने चुनावी मैदान में उतारे अपने उम्मीदवार

Advertisement

6/recent/ticker-posts

Loksabha Election बहुजन समाज पार्टी ने चुनावी मैदान में उतारे अपने उम्मीदवार


Loksabha Election उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी चुनावी मैदान में है। सपा ने कांग्रेस के साथ गठबंधन किया है। पार्टी की ओर से 63 और कांग्रेस की ओर से 17 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए जा रहे हैं। वहीं एनडीए में भाजपा 75, रालोद 2, अपना दल एस 2 और सुभासपा एक सीट पर चुनाव लड़ रही है। वहीं, मायावती की अगुआई में बहुजन समाज पार्टी सभी 37 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करने का दावा कर रही है। इसके लिए अब तक कई सीटों पर नाम घोषित किए गए हैं। लंबे इंतजार के बाद बहुजन समाज पार्टी ने लखनऊ सीट से सरवर मलिक को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। वहीं मायावती ने आजम खान के गढ़ रामपुर से जीशान खान को चुनाव में उतारा है। अमरोहा में पार्टी के पूर्व सांसद कुंवर दानिश अली के कांग्रेस से उम्मीदवार बनाए जाने के बाद बसपा ने यहां से मुजाहिद हुसैन को खड़ा किया है।


यह भी पढ़े ... JBT Haryana शिक्षा विभाग ने जेबीटी टीचर्स ट्रांसफर ऑर्डर किए रद्द


यूपी से बसपा उम्मीदवारों की सूची-

क्रम लोकसभा क्षेत्र         बसपा उम्‍मीदवार

1 सहारनपुर         माजिद अली

2 कैराना         श्रीपाल सिंह

3 मुजफ्फरनगर         दारा सिंह प्रजापति

4 बिजनौर         चौधरी ब्रिजेंद्र सिंह

5 नगीना ;एससी     सुरेंद्र पाल सिंह

6 मुरादाबाद         इरफान सैफी

7 रामपुर         जीशान खान

8 संभल         शौलत अली

9 अमरोहा         मुजाहिद हुसैन

10 मेरठ                 देवव्रत त्यागी

11 बागपत         प्रवीण बंसल

12 गाजियाबाद         नंद किशोर पुंडीर

13 गौतम बुद्ध नगर राजेंद्र सिंह सोलंकी

14 बुलंदशहर ;एससी गिरीश चंद्र जाटव

15 अलीगढ़         हितेंद्र कुमार उर्फ बंटी उपाध्याय

16 हाथरस ;एससी     हेमबाबू धनगर

17 मथुरा         सुरेंद्र सिंह

18 आगरा ;एससी     पूजा अमरोही

19 फतेहपुर सीकरी         रामनिवास शर्मा

20 फिरोजाबाद         सत्येंद्र जैन सौली

21 मैनपुरी         गुलशन देव शाक्य

22 आंवला         आबिद अली

23 पीलीभीत         अनीस अहमद खां फूल बाबू

24 शाहजहांपुर         डॉ. दोदराम वर्मा

25 खीरी                 अंशय कालरा रॉकीजी

26 उन्नाव         अशोक कुमार पांडेय

27 मोहनलालगंज ;एससी राजेश कुमार उर्फ मनोज प्रधान

28 लखनऊ             सरवर मलिक

29 इटावा ;एससी             सारिका सिंह बघेल

30 कन्नौज             इमरान बिन जफर

31 कानपुर             कुलदीप भदौरिया

32 अकबरपुर             राजेश कुमार द्विवेदी

33 जालौन ;एससी             सुरेश चंद्र गौतम

34 कौशाम्बी ;एससी     शुभ नारायण

35 फैजाबाद             सच्चिदानंद पांडेय

36 लालगंज ;एससी     इंदु चौधरी

37 मिर्जापुर             मनीष त्रिपाठी


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ