जाने वो ख्वाब जो शाहरुख का अधूरा ही रह गया!

Advertisement

6/recent/ticker-posts

जाने वो ख्वाब जो शाहरुख का अधूरा ही रह गया!

 


शाहरुख उन दिनों फिल्म इंडस्ट्री में नए-नए ही आए थे। दीवाना की सक्सेस के बाद वो चर्चा का विषय तो बन चुके थे। लेकिन स्टारडम तब तक उन्हें नहीं मिला था। शाहरुख दिल्ली में थे। वो सो रहे थे। अचानक एक शोर से उनकी आंखें खुली। उन्होंने नोटिस किया कि उनकी फिल्म दीवाना का सुपरहिट गीत 'ऐसी दीवानगी' चल रहा है। शाहरुख को लगा कि वो स्टार बन चुके हैं। लोग उनके गाने चला रहे हैं। वो भी तेज़ आवाज़ में।


सुबह जब शाहरुख जागे तो उन्हें पता चला कि दिव्या भारती नहीं रही। अपने घर की बालकनी से गिरने की वजह से उनकी मृत्यु हो गई। दिवाना के बाद शाहरुख ने दिव्या भारती के साथ 'दिल आशना है' फिल्म में काम किया था। वो फिल्म कमर्शियली भले ही फेल हो गई हो। लेकिन शाहरुख-दिव्या की जोड़ी दर्शकों को पसंद आई थी। शाहरुख और भी फिल्मों में दिव्या के साथ काम करना चाहते थे। मगर दिव्या की असमय मृत्यु के कारण शाहरुख का ये ख्वाब अधूरा ही रह गया। 




दिव्या के बारे में बात करते हुए एक इंटरव्यू में शाहरुख ने कहा था कि दिवाना फिल्म के अपने डायलॉग्स उन्होंने होटल सी रॉक में डब किए थे। जब वो सी रॉक होटल से बाहर निकल रहे थे तो उनकी मुलाकात दिव्या से हुई। शाहरुख ने दिव्या से हैलो कहा। दिव्या शाहरुख से बोली,"तुम सिर्फ एक्टर नहीं हो। तुम तो पूरा इंस्टीट्यूशन हो।" शाहरुख को वो सुनकर बड़ा अच्छा लगा। हालांकि उन्हें इसका मतलब समझ में नहीं आया था। शाहरुख ने फौरन दिव्या के उस सेंटेंस, जो उन्होंने अंग्रेजी में शाहरुख से कहा था, उसका मीनिंग तलाशा। और जब उन्हें मीनिंग पता चला तो वो दिव्या से बहुत प्रभावित हुए|

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ