World Famous Personality विश्व प्रसिद्ध व्यक्तित्व:- होमर (यूनान) आदि कवि एवं लेखक

Advertisement

6/recent/ticker-posts

World Famous Personality विश्व प्रसिद्ध व्यक्तित्व:- होमर (यूनान) आदि कवि एवं लेखक



World Famous Personality:- Homer (Greece) etc. poets and writers  होमर एक विवादास्पद व्यक्ति माने जाते हैं और उनकी रचनाएं उनसे भी ज्यादा विवादास्पद हैं क्योंकि उन दोनों की प्रामाणिकता संदग्धि है, परंतु इससे उनकी महान साहित्यिक देन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता और वे सदैव आदिकवि माने जाते रहेंगे। उन्होेंने 13वीं सदी ईसा पूर्व के यूनानियों और ट्रोजनों के युद्ध के बारे में दो महान ग्रंथों की रचना की थी- ‘इलियड’ और ‘ओडिसी’। ‘इलियड’ में दसवर्षीय ग्रीक-ट्रोजन युद्ध का वर्णन किया गया है और ‘ओडिसी’ में ग्रीक (यूनानी) कमांडर ओडिसियस के दसवर्षीय भ्रमण का वृत्तांत दिया गया है। 


यह भी पढ़े ... अध्यात्मिक कथा:- व्यर्थ श्रम wasted labor


इन ग्रंथों की रचना करने के लिए उन्होंने बड़े परिश्रम से तथ्यों का संग्रह किया था। ऐसा भी माना जाता है कि होमर  अंधा था। वह प्राचीन यूनान की कहानियां सुनाया करता था और इन्हीं के आधार पर उसके नाम से ये ग्रंथ तैयार किए गए थे। कुछ लोगों का विश्वास है कि इन ग्रंथों का तथ्य-संकलन कई कवियों के सहयोग से हुआ था। वास्तविकता जो भी हो, पर होमर की रचनाओं ने आधुनिक युग को बहुत लाभ पहुंचाया है क्योंकि उनके द्वारा ही हम उस युग की बातों से परिचित हो पाते हैं। होमर की दोनों रचनाएं और कथा का अनूठा मिश्रण हैं। आगे चलकर इन्हीं के आधार पर कई अन्य पुस्तकों की भी रचनाएं हुई। 


होमर ने प्राचीन यूनान में जन्म लिया था। वह विद्वान और जिज्ञासु प्रकृति का व्यक्ति था। उसने 13वीं सदी ई.पू. से संबंधित जो ऐतिहासिक तथ्य इकट्ठे किए उन्हीं से विश्व को प्राचीन यूनान की संस्कृति और इतिहास का परिचय प्राप्त हुआ। आज केवल उसके ग्रंथों से ही उस युग के बारे में जानकारी मिल पाती है, जिसके लिए इतिहासकार भी इस आदिकवि के सदैव ऋणी रहेंगे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ