सरपंच संतोष बैनीवाल को महिला न्याय सम्मान से किया सम्मानित, Sarpanch Santosh Beniwal

Advertisement

6/recent/ticker-posts

सरपंच संतोष बैनीवाल को महिला न्याय सम्मान से किया सम्मानित, Sarpanch Santosh Beniwal




सरपंच संतोष बैनीवाल को महिला न्याय सम्मान से किया सम्मानित

अन्याय के खिलाफ दबंग और आमजन के लिए  सरलता का नाम है संतोष बैनीवाल 

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्य्क्ष सुधा भारद्वाज, हरियाणा महिला कांग्रेस प्रभारी सिवानी मिश्रा ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया




चोपटा। महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे अभियान नारी न्याय सम्मान समारोह के तहत दड़बा कलां की सरपंच संतोष बैनीवाल को सम्मानित किया गया। गांव दड़बा कलां में सरपंच संतोष बैनीवाल के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी कि महिला कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा के नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्य्क्ष सुधा भारद्वाज, हरियाणा महिला कांग्रेस प्रभारी सिवानी मिश्रा, जिला प्रधान महिला कांग्रेस उर्मिला भारद्वाज ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। 


कार्यक्रम में  दड़बा कला व आसपास के गांवों की सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। संतोष बैनीवाल ने सभी उपस्थित महिलाओं का अभिवादन किया। इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्य्क्ष सुधा भारद्वाज ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा देश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू की हुई है। इसके तहत महिला दिवस के उपलक्ष्य 6 मार्च से 10 मार्च तक में समाज भलाई के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को महिला न्याय सम्मान से सम्मानित किया जा रहा है। इसी कड़ी में दड़बा कलां की सरपंच संतोष बैनीवाल द्वारा समाज में महिलाओं, सरपंचों, किसानों व सभी वर्गों को न्याय दिलाने के लिए किए गए संघर्ष को देखते हुए ऐलनाबाद क्षेत्र से सर्वश्रेष्ठ महिला का चयन किया गया। 



 इसी के तहत सरपंच संतोष बैनीवाल को सम्मानित किया गया है। सरपंच संतोष बैनीवाल अन्याय के खिलाफ दबंग और आम जन के साथ सरलता का भाव रखती हैं। हरियाणा महिला कांग्रेस प्रभारी सिवानी मिश्रा ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं पर अत्याचार लगातार बढ़ रहे है। कांग्रेस की न्याय यात्रा के जरिए महिलाओं को भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों से अवगत कराया जाएग। 


इस दौरान  महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने तथा भाजपा सरकार में महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचारों का पर्दाफाश करने का संकल्प लिया गया। सरपंच संतोष बैनीवाल ने कहा कि न्याय सम्मान मिलने पर उन्हें खुशी है और इसी प्रकार महिलाओं, किसानों सहित सभी वर्गों के हकों की लड़ाई में हमेशा आगे रहूंगी। कार्यक्रम में ठेकेदार नंदलाल बैनीवाल,  माखोसरानी के सरपंच सुभाष कासनियां, मांगेराम बैनीवाल कागदाना ने सभी का अभिनंदन किया और आभार जताया। इस मौके पर  पदाधिकारियों ने शाल ओढ़ाकर कर एवं फूलमालाओं से सम्मानित किया। इस अवसर पर नूतन, अनीता, सुनीता, अंजू, अनुसुइया, कृष्णा, पार्वती, राधा, समेसता, रेखा, परमेश्वरी सहित सैकड़ों महिलाएं मौजूद रहीं। 


फोटो।  सरपंच संतोष बैनीवाल को महिला न्याय सम्मान से सम्मानित करते हुए हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्य्क्ष सुधा भारद्वाज, हरियाणा महिला कांग्रेस प्रभारी सिवानी मिश्रा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ