Lok Sabha Elections लोकसभा चुनाव: कांग्रेस को लगा झटका, अंतर दरबार और पंकज संघवी ने थामा बीजेपी का दामन

Advertisement

6/recent/ticker-posts

Lok Sabha Elections लोकसभा चुनाव: कांग्रेस को लगा झटका, अंतर दरबार और पंकज संघवी ने थामा बीजेपी का दामन


Lok Sabha Elections लोकसभा चुनाव को लेकर तारीखों की घोषणा 16 मार्च को होने वाली है। इससे पहले मध्य प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा जोर का झटका लगा है। मालवा निमाड़ क्षेत्र के कई दिग्गज नेता भाजपा में शामिल हो गए हैं। उस क्षेत्र में कांग्रेस ने अभी तक उम्मीदवारों की घोषणा भी नहीं की है। वहीं भाजपा ने 29 सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की मौजूदगी में महू से कांग्रेस के पूर्व विधायक अंतरसिंह दरबार और नेता पंकज सिंघवी भाजपा में शामिल हो गए हैं।


यह भी पढ़े ... पैट्रोल और डीजल 2 रुपए सस्ता, देशभर में नई कीमतें लागू, जा..ने


इसके साथ ही धामनौद नपा अध्यक्ष सीमा विष्णु पाटीदार, मध्यप्रदेश कांग्रेस के पूर्व महासचिव बसंत चौरसिया, रीवा मऊगंज के नप अध्यक्ष ब्रजवासी पटेल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजय त्रिपाठी, हनुमना नप अध्यक्ष आशुतोष गुप्ता, उपाध्यक्ष शरदजय गुप्ता, टीकमगढ़ के कांग्रेस जिला संगठन मंत्री अनिल बडकुल, जनपद उपाध्यक्ष ललित अहिरवार सहित हजारों कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा है। वहीं मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ