नाथूसरी चौपटा अनाजमंडी में सरपंच संतोष बैनीवाल द्वारा आयोजित कांग्रेस की जनसंदेश रैली में भारी संख्या में उमड़ी भीड़

Advertisement

6/recent/ticker-posts

नाथूसरी चौपटा अनाजमंडी में सरपंच संतोष बैनीवाल द्वारा आयोजित कांग्रेस की जनसंदेश रैली में भारी संख्या में उमड़ी भीड़

 


यह पेपर लीक की सरकार, जनता का जोश सत्ता परिवर्तन की ओर इशारा कर रहा है:-कुमारी सैलजा

सरपंच संतोष बैनीवाल सहित हजारों की संख्या में महिला व पुरुषों ने किया कुमारी शैलजा का जोरदार अभिनंदन

ऐलनाबाद की तरक्की और विकास के लिए कांग्रेस की सरकार जरूरी : संतोष बैनीवाल



नाथुसरी चोपटा (सिरसा) अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री, कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य, हरियाणा कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और उत्तराखंड की प्रभारी कुमारी सैलजा ने नाथूसरी चोपटा की अनाजमंडी में संतोष बैनीवाल द्वारा आयोजित कांग्रेस की जनसंदेश रैली में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार ने देश-प्रदेश की जनता को सिर्फ जुमलेबाजी करते हुए बहकाने का काम कर रही है। यह पेपर लीक की सरकार है। रैली स्थल कुमारी शैलजा के पहुंचने पर सरपंच संतोष बैनीवाल, नंदलाल बैनीवाल सहित हजारों लोगों ने जोरदार स्वागत किया। संतोष बैनीवाल ने शैलजा को पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। ऐलनाबाद के सभी गांवों से ग्रामीण महिलाओं की संख्या अच्छी खासी रही। 


सिरसा लोकसभा से कुमारी शैलजा चुनाव लड़े और उनकी जीत सुनिश्चित : संतोष बैनीवाल 

संतोष बैनीवाल ने कहा कि रैली में भीड़ देखकर लगता है कि ऐलनाबाद की जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा कि उन्होंने रैली का न्यौता देने के लिए गांव-गांव में जनसंपर्क किया तो लोगों की एक ही आवाज है कि सिरसा लोकसभा से कुमारी शैलजा चुनाव लड़े और उनकी जीत सुनिश्चित है। उन्होंने कहा कि आधे क्षेत्र में सेम की समस्या और आधे क्षेत्र में सिंचाई के पानी की कमी की समस्या गंभीर बनी हुई है। जिसमें किसान मजदूर काफी परेशान है। और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली सरकार महिला सरपंच, आशा वर्कर्स, आंगनवाड़ी वर्कर और गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ियों के साथ बुरा बर्ताव कर रही है। जात-पात और धर्म के नाम पर लड़वाने वाली तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकने  का समय आ गया है।  ऐलनाबाद सहीत देश की तरक्की और खुशहाली के लिए कांग्रेस सरकार जरूरी है । 

रैली में कुमारी शैलजा ने कहा कि केवल पोर्टल-पोर्टल खेल रही है, लेकिन जनता को मूलभूत सुविधाएं देने की दिशा में कुछ नहीं किया जा रहा है। इसलिए अब समय आ गया है कि भाजपा की छुट्टी करके कांग्रेस की सरकार बनाए ताकि लोगों को सभी सुविधाएं मिल सके। आप लोगों का जोश बता रहा है कि अब जल्द ही समय बदलेगा। आज संघर्ष का दौर है। आज हमारी बहनें कांग्रेस का संदेश घर-घर जाकर पहुंचा रही हैं। इसलिए हमारा भी फर्ज बनता है कि हम इनका हौसला बढ़ाए। जब मैं पहली बार यहां आई थी, तब देश में कांग्रेस के लिए विकट स्थिति थी। लगता था कि क्या होगा, लेकिन उस विकट हालात में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संघर्ष किया और पार्टी को मजबूत किया। आज भी कुछ ऐसे ही हालात हैं। आज हमें राहुल गांधी का संदेश जनता तक पहुंचाना है। राहुल गांधी ऐसे कांग्रेस के नेता है तो कभी झुके नहीं। वे जो कहते हैं, सच कहते हैं। आज पीएम मोदी गारंटी की बात करते हैं। आप भाजपा से पूछना कि पिछली बार जो वादा किया था, उसका क्या हुआ। भाजपा ने सभी के खातों में 15 लाख रुपये देने, विदेशों से काला धन लाने का वादा किया था। हर साल दो करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा किया था। आज युवा रोजगार के लिए दर-दर भटक रहे हैं। पेपर लीक हो रहे हैं। इसलिए भाजपा बताए कि पहले की गई गांरटी का क्या हुआ। कितने लोगों को रोजगार दिया गया। भाजपा के पास इन सवालों के कोई जवाब नहीं है। भाजपा ने किसानों को भी आमदनी दुगनी करने की गारंटी दी गई थी। लेकिन किसान की फसल की लागत तो डबल हो गई, मगर आमदनी नहीं हुई। आज किसान एमएसपी की गारंटी के लिए आवाज उठा रहे हैं। सरकार किसानों को रोकने के लिए सडको पर कीलें बिछा रही है। किसानों पर गोलियां चलाई जा रही हैं। भाजपा ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया। सैलजा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर किसानों को एमएसपी की गारंटी दी जाएगी। यह गारंटी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी की गारंटी है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा राम मंदिर के नाम पर लोगों को गुमराह कर रही है। भाजपा आज राम नाम की ठेकेदार बन रही है। भाजपा बताए कि क्या राम नाम कहना भी भाजपा ने सिखाया है। हम तो पुराने जमाने से राम-राम कहते आ रहे हैं। इसलिए भाजपा के जुमलों में नहीं आना। उन्होंने कहा कि गत दिवस ओलावृष्टि से किसानों की फसल खराब हो गई है, लेकिन सरकार की ओर से किसानों को कोई आश्वासन नहीं दिया है। इसलिए कांग्रेस की मांग है कि फसलों की स्पेशल गिरदावरी कराकर तुरंत मुआवजा दिया जाए। आप लोगों ने मेरे पिताजी का साथ दिया। मेरा साथ दिया। इसके लिए मैं आपका धन्यवाद  कैसे करू, मेरे पास शब्द नहीं है। मुझे सिरसा से चुनाव लड़े हुए लंबा वक्त हो गया है लेकिन आज भी मुझे आपका प्यार मिल रहा है। यह हमारा पुराना नाता रहा है जो आगे भी बरकरार रहा है। आगे भी मैं आपकी सेवा करती रहूंगी। चुनाव लड़ना या न लड़ना कांग्रेस हाईकमान तय करता है। लेकिन मैं आपका मान-सम्मान हमेशा करूंगी। आप की सेवा करती रहूंगी।

जनसभा में पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोरी, पूर्व मंत्री अतर सिंह सैनी, पूर्व विधायक बलवान दौलतपुरिया, पूर्व विधायक श्री रणधीर धीरा, डॉ. अजय चौधरी, एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल, राजेश चाडीवाल, रतन गेदर, नवनीत गोदारा, अरविन्द शर्मा, संदीप नेहरा, जयपाल सिंह लाली, बीरभान मेहता, गोपी राम चाडीवाल, नवीन केडिया, मंगत राम लालवास, हरपाल बूरा, सतपाल मेहता, भूपिंदर गंगवा, मलकीत सिंह रंधावा, जग्गा सिंह बराड़, छोटू राम सहारण, लादू राम पूनिया, कृष्ण सातरोड, बलविंदर नेहरा, चंद्रमोहन पटोलिया, सुरजीत भावदीन, सुरेंद्र बंसल, कुणाल खोड, बूटा सिंह थिंद, परमजीत कौर, नित्यानंद महाराज, राजेश पुरखासिया, राकेश तंवर, मास्टर ईश्वर, मास्टर सतबीर सिंह सहित बड़ी संख्या कांग्रेस नेता-कार्यकर्ता मौजूद थे।
 

:-बाक्स- सेम की समस्या से भूमि बंजर पड़ी है

जनसभा को सम्बोधित करते हुए कुमारी सैलजा ने कहा कि सेम की समस्या के कारण सैकड़ों एकड़ भूमि बंजर पड़ी है, सरकार किसी न किसी बहाने से किसानों को गुमराह करती आ रही है, आज तक किसानों को इस समस्या से निजात नहीं मिली है, भूमि होकर भी किसान भूमिहीन बनकर रह गया।

:-बॉक्स- कॉलेज न होने के कारण उच्च शिक्षा का अभाव 
सैलजा ने बताया कि 45 गांवों की 02 लाख से अधिक आबादी होने के कारण कॉलेज की सुविधा नहीं है, जिसके कारण विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए सिरसा का रूख करना पड़ता है।

:-बॉक्स- चौपटा की आबादी को देखते हुए अस्पताल जरूरी

उन्होंने कहा कि आबादी को देखते हुए चौपटा में 100 बैड के अस्पताल की प्रमुखता से जरूरत है। सरकार हर बार झूठा वायदा करके रह जाती है। स्वास्थ्य केंद्र केवल  और केवल रेफर सेंटर बनकर रह गए है।

:-बॉक्स- जल निकासी न होने के कारण जनता परेशान

सैलजा ने सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि चौपटा शहर की आबादी 05 से 06 हजार के करीब है, लेकिन सीवरेज व्यवस्था न होने के कारण लोग परेशानी झेल रहे हैं। जल निकासी का उचित प्रबंध न होने के कारण जलभराव की समस्या आम रहती है।

:-बॉक्स -सरकार पोर्टल के खेल में गुमराह कर रही है 

सैलजा ने कहा कि सेम के पानी को इस्तेमाल करने के लिए रंगोई नाले के साथ-साथ प्रोजेक्ट भी लगाया गया, लेकिन कुछ दिनों बाद प्रोजेक्ट बंद हो गया। रंगोई नाला की सफाई तक नहीं करवाई गई, पिछली बरसात में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए थे। सफाई की नही सैम के लिए भी पोर्टल बनाया गया है सरकार जनता के साथ केवल पोर्टल पोर्टल खेल रही है।

:-बॉक्स- सिंचाई व्यवस्था की ओर सरकार का ध्यान नहीं है

कुमारी सैलजा ने कहा कि पैंतालिसा क्षेत्र एक ओर सेमग्रस्त है तो आधा हिस्सा सूखाग्रस्त है जहां पर सिंचाई पानी की सख्त जरूरत है पर सरकार उस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है, सरकार को राजस्थान को पानी देने से पहले चौपटा क्षेत्र के बारे में भी सोचना चाहिए।


फोटो:-जनसंदेश रैली को सम्बोधित करते हुए कुमारी सैलजा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ