गांव शाहपुरिया स्थित हनुमान मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया

Advertisement

6/recent/ticker-posts

गांव शाहपुरिया स्थित हनुमान मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया



 


महाशिवरात्रि पर शिव भगवान की पूजा करन से सभी कष्ट दूर होते है- पंडित लालचंद शर्मा 


चोपटा। गांव शाहपुरिया स्थित हनुमान मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया । श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर स्थित शिवालय में दूधाभिषेक और जलाभिषेक करने के बाद  प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर के पुजारी लालचंद शर्मा ने बताया कि महाशिवरात्रि पर शिव भगवान की पूजा करन से सभी कष्ट दूर होते है। सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। इस दिन पूजा अर्चना करने से भोले बाबा की असीम कृपा बरसती है। इस दिन पूजा का विशेष महत्त्व है। इसका भक्तों को फल अवश्य मिलता है। मंदिर में काफी संख्या में भक्तों में शिव भोले की पूजा अर्चना की। भोले का जलाभिषेक दूध अभिषेक किया। सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर शाहपुरिया सहित आसपास के गांवों के श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। 
फोटो। शाहपुरिया स्थित हनुमान मंदिर में महाशिवरात्रि पर शिव भगवान की पूजा करते श्रद्धालु 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ