सांसद नायब सिंह सैनी हरियाणा के नये सीएम होंगे, जाने कौन है नायब सैनी

Advertisement

6/recent/ticker-posts

सांसद नायब सिंह सैनी हरियाणा के नये सीएम होंगे, जाने कौन है नायब सैनी

 



मनोहर लाल खट्टर की जगह अब कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी हरियाणा के नये सीएम होंगे। भाजपा विधायक दल की बैठक में नायब सैनी को नेता विधायक दल का नेता चुना गया है। बता दें कि विधायक दल की बैठक में भाजपा और जजपा का गठबंधन टूटने और मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफे के बाद हुई थी।

फैसले से पहले ही अनिल विज बैठक छोड़कर अचानक बाहर आ गए। सूत्रों ने बताया कि नेता के नाम को लेकर विज सहमत नहीं हैं। शाम 5 बजे राजभवन में नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण होगा
लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा को नया मुख्यमंत्री बदल गया है। मंगलवार को BJP-JJP का गठबंधन टूटने के बाद नायब सैनी को विधायक दल का नेता चुना गया। सैनी बिना विधायक 6 महीने के लिए मुख्यमंत्री रहेंगे। नायब सैनी, मनोहर लाल के खास माने जाते हैं। पिछले साल ही उन्हें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई थी। नायब सैनी OBC समाज से आते हैं। वह कुरुक्षेत्र सीट से सांसद हैं।

नायब सिंह सैनी का जन्म 25 जनवरी 1970 को अंबाला के एक छोटे से गांव मिजापुर माजरा में हुआ था। सैनी को संगठन में काम करने का लंबा अनुभव है। 1996 में उन्हें हरियाणा बीजेपी के संगठन में जिम्मेदारी दी गई थी। उसके बाद वर्ष 2002 में नायब सैनी अंबाला बीजेपी युवा मोर्चा के जिला महामंत्री बने।
राज्यमंत्री रह चुके, कुरुक्षेत्र से सांसद

इसके बाद वर्ष 2005 में नायब सिंह सैनी भाजपा अंबाला युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष बने। बाद में उन्हें भाजपा हरियाणा किसान मोर्चा का प्रदेश महामंत्री भी बनाया गया। साल 2012 में नायब सैनी का प्रमोशन हुआ और उन्हें अंबाला का जिला अध्यक्ष बना दिया गया। 2014 के विधानसभा चुनाव में नायब सिंह सैनी को नारायणगढ़ से टिकट दिया गया और वह जीतकर विधानसभा पहुंच गए।

नायब सिंह सैनी को मनोहर लाल खट्टर के करीबी होने का भी फायदा मिला। वर्ष 2016 में उन्हें खट्टर के नेतृत्व वाली हरियाणा सरकार में राज्य मंत्री बनाया गया। 2019 के लोकसभा चुनाव में नायब सिंह सैनी को कुरुक्षेत्र से टिकट दिया गया और वह सांसद बन गए। इसके बाद 2023 में उन्हें हरियाणा भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ