जमाल में 8वीं युथ जिला स्तरीय वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता 10 मार्च को

Advertisement

6/recent/ticker-posts

जमाल में 8वीं युथ जिला स्तरीय वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता 10 मार्च को

 

यूथ राज्य स्तरीय वालीबाल खेल प्रतियोगिता के लिए महिला व पुरुष खिलाड़ियों का होगा चयन

चोपटा/सिरसा - खंड के गांव जमाल में  ग्राम पंचायत के तत्वाधान में आठवीं युथ जिला वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन 10 मार्च को किया जाएगा। यह प्रतियोगिता सर छोटू राम पब्लिक स्कूल के खेल मैदान में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ सरपंच प्रतिनिधि समाजसेवी ओमप्रकाश डूडी करेंगे। 


यह जानकारी देते हुए सिरसा जिला सचिव मुकेश कासनियां व खेल प्रशिक्षक डॉ जसवीर जाखड़ ने बताया कि प्रतियोगिता में रेवाड़ा सोनीपत में होने वाली महिला व पुरुषों का युथ राज्य स्तरीय वालीबाल  प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। इन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के दिन खिलाड़ी सुबह 9 बजे आधार कार्ड की कॉपी और पासपोर्ट साइज फोटो लेकर सम्मिलित हो सकते हैं। इसमें 1 जनवरी 2004 के जन्म के बाद वाले महिला व पुरुष खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। इनमें से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए टीमों का चयन किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ