लोकसभा चुनाव 2024ः 19 अप्रैल से प्रारंभ होंगे चुनाव

Advertisement

6/recent/ticker-posts

लोकसभा चुनाव 2024ः 19 अप्रैल से प्रारंभ होंगे चुनाव



Lok Sabha Elections 2024: चुनाव आयोग ने लोकसभा के चुनाव की तिथियों की घोषणा कर दी है। अब की बार 543 सीटों के लिए लोकसभा चुनाव 7 चरणों में होंगे। वोटों की गिनती 4 जून को होगी। 19 अप्रैल को पहले चरण के लिए वोट डाले जाएंगे। 26 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान होगा। तीसरे चरण के लिए 7 मई को वोट डाले जाएंगे। 13 मई को चौथे चरण के लिए वोट डाले जाएंगे। पांचवें चरण का मतदान 20 मई को होगा। 


25 मई को छठे चरण और 1 जून को सातवें और अंतिम चरण का चुनाव होगा। चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही देश में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि इस बार युवा वोटर अच्छी संख्या में हैं। 18 से 19 साल की 85 लाख महिला वोटर हैं। 19.29 साल के 19ण्74 करोड़ वोटर हैं। 1ण्8 करोड़ वोटर पहली बार वोट डालेंगे। इसस बार 85 साल के वोटर घर से ही वोट दे सकेंगे।


96.88 करोड़ वोटर करेंगे मतदान

इस बार करीब 96.88 करोड़ वोटर 12 लाख से अधिक मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें 49 करोड़ 72 लाख पुरुष मतदाता हैं। वहींए 47.1 करोड़ महिला वोटर हैं। भारत में अमेरिका की तुलना में लगभग चार गुना अधिक वोटर हैं। देश में कुल वोटरों की संख्या यूरोप के देशों की कुल जनसंख्या से भी अधिक है। इस बार वोटर लिस्ट में 2.3 करोड़ नए मतदाता जुड़े हैं। इस बार लोकसभा चुनाव कराने में 55 लाख ईवीएम का इस्तेमाल किया जाएगा।


यह भी पढ़े ... Lok Sabha Election सपा उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी


लोकसभा चुनाव 2024 की प्रमुख तिथि

चरण चुनाव की तारीख

पहला 19 अप्रैल

दूसरा 26 अप्रैल

तीसरा 7 मई

चौथा 13 मई

पांचवां 20 मई

छठा         25 मई

सातवां 1 जून


लोस चुनाव 2024 शेड्यूलर फेज 1 . 102 लोकसभा सीट

फेज.1                 तिथि

नोटिफिकेशन                 20 मार्च

नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 27 मार्च

नामांकन पत्रों की जांच         28 मार्च

मतदान                 19 अप्रैल

रिजल्ट                 4 जून


लोस चुनाव 2024 शेड्यूलर फेज 2 . 89 लोकसभा सीट

फेज.2                      तिथि

नोटिफिकेशन                     28 मार्च

नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख        4 अप्रैल

नामांकन पत्रों की जांच                 5 अप्रैल

मतदान                          26 अप्रैल

रिजल्ट                              4 जून


लोस चुनाव 2024 शेड्यूलर फेज 3 . 94 लोकसभा सीट

फेज.3                      तिथि

नोटिफिकेशन                         12 अप्रैल

नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख         19 अप्रैल

नामांकन पत्रों की जांच                 20 अप्रैल

मतदान                         7 मई

रिजल्ट                         4 जून


लोस चुनाव 2024 शेड्यूलर फेज 4 . 96 लोकसभा सीट

फेज.4                      तिथि

नोटिफिकेशन                             18 अप्रैल

नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख     25 अप्रैल

नामांकन पत्रों की जांच             26 अप्रैल

मतदान                     13 मई

रिजल्ट                     4 जून


लोस चुनाव 2024 शेड्यूलर फेज 5 . 49 लोकसभा सीट

फेज.5                   तिथि

नोटिफिकेशन                     26 अप्रैल

नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख     3 मई

नामांकन पत्रों की जांच             4 मई

मतदान                     20 मई

रिजल्ट                     4 जून


लोस चुनाव 2024 शेड्यूल फेज 6 . 57 लोकसभा सीट

फेज.6                      तिथि

नोटिफिकेशन                     29 अप्रैल

नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख     6 मई

नामांकन पत्रों की जांच               7 मई

मतदान                             25 मई

रिजल्ट                     4 जून


लोस चुनाव 2024 शेड्यूल फेज 7 . 57 लोकसभा सीट

फेज.7                      तिथि

नोटिफिकेशन                     7 मई

नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख     14 मई

नामांकन पत्रों की जांच             15 मई

मतदान                        1 जून

रिजल्ट                     4 जून


यह भी पढ़े .... Non Teaching Vacancy नवोदय विधालय समिति ने निकाली 1377 नॉन टीचिंग वैकेंसी


26 विस में होंगे उपचुनाव 

चुनाव आयोग ने 26 विधानसभा में उपचुनाव होने की घोषणा की। बिहार, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, महाराष्ट्र, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, राजस्थान व तमिलनाडु राज्य शामिल हैं। चार राज्यों में विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे। सिक्किम, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश में चुनाव लोकसभा चुनाव के साथ होगें। इन राज्यों में लोकसभा के लिए ही वोटिंग होगी। आंध्र प्रदेश में 18 अप्रैल को नोटिफिकेशन होगी।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ