Grammy Awards 2024: इन 4 भारतीय सिंगर्स ने जीता ग्रैमी अवॉर्ड्स 2024

Advertisement

6/recent/ticker-posts

Grammy Awards 2024: इन 4 भारतीय सिंगर्स ने जीता ग्रैमी अवॉर्ड्स 2024

 


Grammy Awards 2024: म्यूजिक इंडस्ट्री का ऑस्कर कहे जाने वाला 66वें ग्रैमी अवॉर्ड्स 2024 रविवार को भारत समय के अनुसार सुबह 6.30 बजे आयोजित किया गया। जाकिर हुसैन, शंकर महादेवन, सेल्वगणेश विनायकराम के साथ गणेश राजगोपालन को मिला ग्रैमी अवार्ड्स 2024



 ग्रैमी अवार्ड्स 2024 में भारतीय संगीतकारों का जलवा रहा। सिंगर शंकर महादेवन और तबला वादक जाकिर हुसैन समेत चार संगीतकारों ने अवार्ड अपने नाम किया।

 देखें विडिओ 

 

Grammy Awards 2024: संयुक्त राज्य अमेरिका की रिकॉर्डिंग अकादमी की ओर से ग्रैमी अवार्ड से कलाकारों को सम्मानित किया जाता है। इस साल के नॉमिनेशन में एसजेडए का दबदबा रहा, वो 9 नॉमिनेशन के साथ टॉप पर रही।

 

 

म्यूजिक इंडस्ट्री में शानदार परफॉर्मेंस के लिए फेमस कॉमेडी एक्टर ट्रेवर नोआ ने लगातार चौथी बार ग्रैमी अवार्ड्स को होस्ट किया। 


इसके साथ पॉप सेंसेशन टेलर स्विफ्ट की आधिकारिक वेबसाइट इस वजह से डाउन हो गई क्योंकि ऐसा कहा गया था कि वो एक नए एल्बम का ऐलान करने वाली हैं।



इस साल भी म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे बड़े ग्रैमी अवॉर्ड्स में मशहूर सिंगर को अवार्ड मिला है। इस सबसे बड़े म्यूजिक इवेंट में बिली इलिश, डुआ लीपा, ओलिविया रोड्रिगो और और स्टार्स की परफॉरमेंस देखने को मिली। 


मेन इवेंट से पहले प्री-शो प्रीमियर किया गया जिसे जस्टिन ट्रैंटर ने होस्ट किया है। 66वें ग्रैमी अवॉर्ड्स 2024 में टेलर स्विफ्ट से लेकर एड शीरन तक ने अवॉर्ड जीता है।

ग्रैमी अवॉर्ड्स 2024 में इन भारतीय सिंगर्स ने मारी बाजी

ग्रैमी अवॉर्ड 2024 में 'शक्ति' एल्बम के माध्यम से 4 शानदार भारतीय संगीतकारों ने ग्रैमी पुरस्कार जीते हैं। सिंगर शंकर महादेवन और तबला वादक जाकिर हुसैन समेत चार संगीतकारों ने ग्रैमी अवॉर्ड्स अपने नाम किया। 


शंकर महादेवन, सेल्वगणेश विनायकराम, गणेश राजगोपालन, जाकिर हुसैन ने इसमें सफलता हासिल की। आपको बता दें कि उस्ताद जाकिर हुसैन ने बांसुरी वादक राकेश चौरसिया के साथ दूसरा ग्रैमी जीता है। भारतीय सिंगर की शानदार जीत पर रिकी केज ने बधाई दी है।


ग्रैमी अवॉर्ड  क्या होता है, जीतने पर कितनी  इनाम राशि मिलती है? जानें


Grammy Awards 2024: साल 2024 के ग्रैमी अवॉर्ड्स में भारत के 4 शानदार सिंगर्स सम्मानित किया गया है। आईये जानते हैं ये अवॉर्ड क्या होते हैं इसमें जितने वाले को कितनी इनाम राशि मिलती है...


Grammy Awards 2024: ये पल भारत के लिए गर्व का पल लेकर आया है। हिंदुस्तान के 4 सुपर सिंगर्स ने 66वां ग्रैमी अवॉर्ड 2024 अपने नाम किया है। सिंगर शंकर महादेवन (Shankar Mahadevan), तबला वादक जाकिर हुसैन (Zakir Hussain) और सेल्वगणेश विनायकराम (Selvaganesh Vinayakram) के साथ गणेश राजगोपालन (Ganesh Rajagopalan) को ग्रैमी अवॉर्ड से नवाजा गया है। आईये जानते हैं ये अवॉर्ड क्या होते हैं और इसमें राशि के रुप में पैसा कितना मिलता है और किस तरह से इसमें अवॉर्ड देने के लिए बेस्ट को चुना जाता है... क्या होता है ग्रैमी अवॉर्ड? (What is the Grammy Award)

ता दें, ग्रैमाी अवॉर्ड हर साल दिए जाने वाला अवॉर्ड हैं। ये म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए एक सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है। ग्रैमी अवॉर्ड में दुनिया भर के म्यूजिशियन्स हिस्सा लेते हैं। इसमें हर तरह के म्यूजिशियन्स को शामिल किया जाता है। उनके काम को सम्मानित किया जाता है। हमारे देश में कई तरह की आर्ट फॉर्म्स हैं उन्हें इस अवॉर्ड के जरिए ये बताया जाता है कि वह इसमें बेस्ट हैं। जैसे फिल्मों के लिए ऑस्कर सबसे बड़ा सम्मान माना जाता है वैसे ही म्यूजिक में ग्रैमी अवॉर्ड को सबसे बड़ा समझा जाता है।

क्या ग्रैमी अवॉर्ड जितने पर मिलते हैं पैसे? (Grammy Award Prize Money)

ग्रैमी अवॉर्ड जो अपने नाम करता है उसे अवॉर्ड के साथ कोई इनाम राशि मिलती है। उनका ये अवॉर्ड ही उनकी राशि होता है। रिपोर्ट्स में कहा जाता है कि जो ये अवॉर्ड अपने नाम करता है उसके खुद हर शो, इवेंट और प्रोग्राम में मिलने वाले टिकट और फीस अपने आप बढ़ जाती है। जो कंपनी सिंगर्स के शो और इवेंट करवाती है उसे पता होता हैै कि ये सिंगर ग्रैमी अवॉर्ड ये सम्मानित है तो वह खुद उनकी फीस को ज्यादा कर देती है और इस अवॉर्ड से एक सिंगर के अच्छे काम की पहचान होती है। जो हर एक राशि से मूल्यवान सकती है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ