ये हैं भारत की सबसे अमीर महिलाएं, richest women of India

Advertisement

6/recent/ticker-posts

ये हैं भारत की सबसे अमीर महिलाएं, richest women of India

 




वर्ल्ड के सबसे अमीर लोगों की तरह अरबपति महिलाओं की सूची के मामले में भी अमेरिका का दबदबा है। एक हालिया स्टडी के अनुसार, अरबपति महिलाओं की संख्या सबसे ज्यादा अमेरिका में है। वहीं भारत भी इस लिस्ट के अनुसार टॉप-5 में जगह बनाने में कामयाब रहा है। 



Success Story,richest women of India

ये हैं भारत की सबसे अमीर महिलाएं  

 सिटी इंडेक्स की नई इंटरनेशनल वीमेंस डे स्टडी के अनुसार, भारत में 15 महिलाएं बिलेनियर्स की सूची में शामिल हैं। इसमें सबसे ऊपर सावित्री जिंदल का नाम है। स्टडी के अनुसार, भारत की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल की नेटवर्थ 20.2 बिलियन डॉलर है। दूसरे स्थान पर सायरस मिस्त्री की पत्नी रोहिका सायरस मिस्त्री का नाम है, जिनके पास 7.5 बिलियन डॉलर की दौलत है।

 



ये हैं दुनिया की सबसे अमीर महिला

संसार भर के हिसाब से देखें तो सबसे अमीर महिला रिटेल चेन वॉलमार्ट की उत्तराधिकारी एलिस वाल्टन हैं। एलिस वाल्टन की नेटवर्थ करीब 78 बिलियन डॉलर है और ब्लूमबर्ग के बिलेनियर्स इंडेक्स के अनुसार वह अभी दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में 19वें पायदान पर हैं। बिलिनेयर्स महिलाओं की सूची में अकेले अमेरिका से 97 नाम हैं, जो किसी भी अन्य देश की तुलना में सबसे अधिक  है।




 इन देशों में महिला अरबपति

स्टडी के अनुसार, दुनिया की हर 5 अमीर महिलाओं में 4 अमेरिका से हैं। अरबपति महिलाओं की लिस्ट में चीन दूसरे स्थान पर है। चीन की 42 महिलाओं को सिटी इंडेक्स की फीमेल बिलेनियर्स लिस्ट में जगह मिली है। यूरोप की सबसे बड़ी इकोनॉमी जर्मनी 22 महिला बिलेनियर्स के साथ लिस्ट में तीसरे स्थान पर है, जबकि 19 अरबपति महिलाओं के साथ यूरोप का ही इटली चौथे स्थान पर है। 


दुनिया की सबसे अमीर महिलाओं की सूची


भारत इस लिस्ट में 15 अबरपति महिलाओं के साथ पांचवें स्थान पर 

भारत इस लिस्ट में 15 अबरपति महिलाओं के साथ पांचवें स्थान पर है। टॉप-10 में शामिल अन्य देश अन्य देशों को देखें तो सिटी इंडेक्स के हिसाब से ऑस्ट्रेलिया और स्विट्जरलैंड में 9-9 अरबपति महिलाएं हैं। दोनों देश इंडेक्स में ब्राजील के साथ संयुक्त रूप से छठे स्थान पर हैं। ब्राजील की भी 9 महिलाएं बिलेनियर हैं। हांगकांग, स्पेन, स्वीडन और फ्रांस 7-7 फीमेल बिलेनियर्स के साथ संयुक्त रूप से सातवें स्थान पर हैं। कनाडा और दक्षिण कोरिया 6-6 अरबपति महिलाओं के साथ आठवें स्थान पर हैं। वहीं इजरायल और तुर्की संयुक्त रूप से 9वें स्थान पर हैं। दोनों देशों की 4-4 महिलाएं अरबपतियों की लिस्ट में शामिल हैं।


नरेश कुमार बैनीवाल जर्नलिज्म के क्षेत्र में 20 साल से ज्यादा का अनुभव रखता हूं । रामा टाइम्स और अमर उजाला  से अपने करियर की शुरुआत करके प्रिंट मीडिया में दैनिक ट्रिब्यून, सच कहूं, पल पल में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय सहित सभी प्रकार की खबरों पर काम किया। फिर डिजिटल मीडिया में कदम रखा।

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ

  1. नरेश कुमार बैनीवाल जर्नलिज्म के क्षेत्र में 20 साल से ज्यादा का अनुभव रखता हूं । रामा टाइम्स और अमर उजाला से अपने करियर की शुरुआत करके प्रिंट मीडिया में दैनिक ट्रिब्यून, सच कहूं, पल पल में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय सहित सभी प्रकार की खबरों पर काम किया। फिर डिजिटल मीडिया में कदम रखा।

    जवाब देंहटाएं