हरियाणा में पटवारी-कानूनगो की हड़ताल समाप्त, जानिए सरकार ने कौनसी मांगे मानी

Advertisement

6/recent/ticker-posts

हरियाणा में पटवारी-कानूनगो की हड़ताल समाप्त, जानिए सरकार ने कौनसी मांगे मानी





Haryana news हरियाणा में पटवारी-कानूनगो की हड़ताल शनिवार को समाप्त हो गई। सरकार ने पटवारी-कानूनगो मांगें मान ली हैं। दो दौर की वार्ता के बाद सरकार ने यह फैसला लिया। CM मनोहर लाल की मंजूरी के बाद पत्र भी जारी कर दिया गया है।


रोहतक से कानूनगो और पटवारियों ने हड़ताल समाप्ति का ऐलान कर दिया है। पटवारी-कानूनगो मांगों को लेकर 3 जनवरी से हड़ताल पर बैठे थे। पटवारी ग्रेड-पे विसंगति और एश्योर करियर प्रमोशन (ACP) को लेकर मांग रहे थे। हरियाणा में पटवारियों की हड़ताल के कारण फरद देने और रजिस्ट्री से संबंधित करीब 75 काम अधर में लटके हुए  हैं।


पटवारियों के ऐलान के बाद हरियाणा सरकार ने पटवारियों के वेतन संशोधन को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।


 उसमें 2019 बैच के पटवारियों को दो वेतन वृद्धि और वरिष्ठ बैच के पटवारियों को 1 जनवरी 2023 को मौजूदा उनके संबंधित पूर्व-उन्नत वेतन स्तर या ACP स्तर में 3 वेतन वृद्धि की अनुमति देने का निर्णय लिया गया है।


 इन वेतन वृद्धियों की अनुमति के बाद उनका वेतन दिनांक 25 जनवरी 2023 के नोटिफिकेशन के अनुसार फिर से तय किया




जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ