हिमाचल में बर्फबारी से 4 national highway सहित 645 सड़कें बंध, जानिए कहाँ कहाँ है सड़के अवरुद

Advertisement

6/recent/ticker-posts

हिमाचल में बर्फबारी से 4 national highway सहित 645 सड़कें बंध, जानिए कहाँ कहाँ है सड़के अवरुद



हिंदी न्यूज़ : Snowfall in Himachal   हिमाचल प्रदेश में वर्षा व हिमपात के कारण सामान्य जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। Himachal में 1416  ट्रांसफार्मर ट्रांसफार्मर बंद हैं जबकि 56 पेयजल योजनाएं प्रभावित हैं।


 4  नेशनल हाईवे सहित 645 सड़कें हिमपात के कारण बंद पड़ी हैं। पथ परिवहन निगम की करीब 75 बसें विभिन्न स्थानों पर फंसी हैं। बिजली-पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई है। हालांकि, हिमपात के बाद प्रदेश के पर्यटन स्थलों में रौनक बढ़ी है। (645 roads including 4 NH closed due to snowfall)


ताजा हिमपात में मस्ती के लिए सैलानी उमड़ रहे हैं। न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री तक की वृद्धि, जबकि अधिकतम तापमान में तीन से सात डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई। 


मौसम विभाग ने सोमवार को छह जिलों लाहुल स्पीति, किन्नौर, शिमला, कांगड़ा, मंडी व कुल्लू में आंधी व भारी हिमपात की चेतावनी जारी की है। जबकि चंबा, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, सिरमौर व सोलन 6 जिलों  में आंधी व ओलावृष्टि का अलर्ट (Snowfall-Hailstorm alert issued) जारी कर दिया  गया है।


रविवार को अटल टनल रोहतांग में दो फीट, रोहतांग, कुंजम, शिंकुला व बारालाचा दर्रों में ढाई से तीन फीट हिमपात हुआ है। मंडी जिले में सराज, पराशर व कमरुनाग घाटी में हिमपात हुआ है। नारकंडा, कुफरी, रोहड़ू, चौपाल व मनाली में आधा फीट से अधिक हिमपात हुआ है।


ऊपरी शिमला के लिए यातायात पूरी तरह से बंद है। मनाली-केलंग के बीच वाहनों की आवाजाही फिर बंद हो गई है। सोलंगनाला की राष्ट्रीय स्की ढलानों में पांच फीट बर्फ की मोटी परत बिछ गई है। 


मनाली के धुंधी से लेकर सोलंग तक डेढ़ से दो फीट, कोठी गुलाबा व हामटा में भी दो फीट ताजा हिमपात हुआ है। कहां कितने मार्ग बंद

लाहुल स्पीति में 157 सड़कें , शिमला में 133 सड़कें , कुल्लू में 71 रोड , चंबा में 56 रोड , मंडी में 51 सड़कें , किन्नौर में छह सड़कें  और कांगड़ा में  सड़क बंद है।


प्रदेश में सभी स्थानों का अधिकतम तापमान 13.7 डिग्री से कम है। सिरमौर जिला के धौलाकुआं में अधिकतम तापमान सबसे अधिक 13.7 डिग्री दर्ज किया गया है, जबकि बाकी स्थानों पर 10 डिग्री और उसे कम दर्ज किया गया।


हिमपात व वर्षा के कारण कुल्लू व मनाली उपमंडल के सभी शैक्षणिक संस्थानों में सोमवार को एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। 


एसडीएम मनाली व कुल्लू ने रविवार सायं इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। हिमपात व वर्षा से दोनों उपमंडलों के कई ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कें बाधित हैं।


एडीएम कुल्लू अश्वनी कुमार ने बताया कि कुल्लू, मनाली में हिमपात और वर्षा के चलते शैक्षणिक संस्थानों में एक दिन की छुट्टी दी है। आनी क्षेत्र में पहले ही 12 फरवरी तक स्कूलों में अवकाश है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ