मौसम का हाल उत्तर भारत में कोहरे और ठंड से कब मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया आरेंज अलर्ट Weather Update

Advertisement

6/recent/ticker-posts

मौसम का हाल उत्तर भारत में कोहरे और ठंड से कब मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया आरेंज अलर्ट Weather Update

 





Weather Update मौसम का हाल : अगले तीन-चार दिन तक उत्तर भारत के  पंजाब हरियाणा चंडीगढ़ और उत्तरी राजस्थान में शीतलहर की स्थिति रहने की संभावना है। अरब सागर से आ रही नमी और लगातार चल रहीं ठंडी हवाओं के कारण ठिठुरन बनी हुई है। रात में जहां कड़ाके की सर्दी पड़ रही है वहीं कोहरे के कारण दिन में भी सिहरन बनी हुई है। IMD ने सोमवार के लिए भी आरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।

Weather Update उत्तर भारत में कोहरे और ठंड से कब मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया आरेंज अलर्ट



भयंकर सर्दी से जूझ रहे उत्तर भारत को कुछ दिन और राहत की उम्मीद नहीं लग रही है। समाचार एजेंसी आइएएनएस के अनुसार भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) ने रेड अलर्ट जारी करते हुए इसके संकेत दिए हैं। इसके मुताबिक अगले तीन-चार दिन पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तरी राजस्थान  के आसपास में शीतलहर की स्थिति रहने की संभावना है।

 


ठंडी हवाओं के कारण सर्दी का सितम बरकरार

अरब सागर से आ रही नमी और लगातार चल रहीं ठंडी हवाओं के कारण सर्दी का सितम बरकरार है। रात में जहां कड़ाके की सर्दी पड़ रही है, वहीं कोहरा के बादल दिन में भी सिहरन बनी हुई है। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए भी आरेंज अलर्ट जारी किया है। सुबह में घना या अति घना कोहरा होगा। अधिकतम तापमान 17- 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान पांच- छ  डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

 


मंगलवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। जिसके कारण से मध्यम स्तर से लेकर घने स्तर का कोहरा हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार अभी ठंड और कोहरे से राहत मिलने की संभावना नहीं है। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह के दिन भी सुबह में हल्का या मध्यम स्तर का कोहरा होगा। उस दिन अधिकतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सात से नौ डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

 

 

 

दिल्ली-यूपी में गिरा पारा

आइएमडी के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली व पश्चिम उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों के साथ ही राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान तीन से सात डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है। यह दो से चार डिग्री सेल्सियस नीचे है और उत्तर भारत के बाकी हिस्सों में सामान्य के करीब है।

 


रविवार को हरियाणा में सबसे कम 2.2 डिग्री सेल्सियस तापमान महेंद्रगढ़ में रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से 1.7 कम है। राजस्थान के पर्यटन स्थल माउंट आबू में न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। दिल्ली, अंबाला, जम्मू, चंडीगढ़ आदि स्थानों के लिए चलने वाली लंबी दूरी की 15 से अधिक ट्रेन देरी से चल रही हैं।

घने कोहरे से उड़ानें प्रभावित

कोहरे के चलते दिल्ली के आइजीआइ एयरपोर्ट पर शनिवार रात ढाई बजे से रविवार सुबह नौ बजे तक साढ़े छह घंटे ²श्यता शून्य रही। इससे आइजीआइ एयरपोर्ट पर 300 से अधिक उड़ानें प्रभावित हुईं। उधर, 90 से अधिक ट्रेनें भी करीब डेढ़ से 14 घंटे की देरी से दिल्ली पहुंचीं।

 

घरेलू उड़ानों में रहा अधिक विलंब

घने कोहरे के कारण आइजीआइ एयरपोर्ट से संचालित उड़ानों पर जबरदस्त असर पड़ा। घरेलू उड़ानें ज्यादा प्रभावित हुईं। विलंबित उड़ानों में दो तिहाई से अधिक संख्या घरेलू उड़ानों की रही। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में आगमन की 31 और प्रस्थान की 32 उड़ानों में विलंब हुआ।

 

वहीं, घरेलू उड़ानों में प्रस्थान की 131 और आगमन की 108 उड़ानों में देरी हुई। इतना ही नहीं 15 उड़ानें रद भी करनी पड़ीं। इसके अलावा लंदन और पेरिस से दिल्ली आ रही दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को जयपुर डायवर्ट किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ