सपना रह गया अधुरा, सुखदेव सिंह गोगामेड़ी यहाँ अपने गाँव गोगामेड़ी में बनाना चाहते थे सपनों का महल

Advertisement

6/recent/ticker-posts

सपना रह गया अधुरा, सुखदेव सिंह गोगामेड़ी यहाँ अपने गाँव गोगामेड़ी में बनाना चाहते थे सपनों का महल

 सुखदेव सिंह गोगामेड़ी राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के गोगामेड़ी के  रहने वाले थे. सुखदेव सिंह ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा भी यहीं प्राप्त की. अपने गाँव में अपना महल बनाना चाहते थे लेकिन जयपुर में सुखदेव सिंह की हत्या कर दी गई.


  

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का यह सपना रह गया अधुरा, अपने पैतृक गांव गोगामेड़ी में महल बनाना चाहते थे श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी


श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का एक सपना था, वह आज अधुरा रह गया। सुखदेव सिंह का सपना था कि अपने पैतृक गांव गोगामेड़ी में महल बनाए। इसके लिए निर्माण कार्य भी शुरू किया हुआ था। आपको बता दें कि जयपुर में 5 दिसंबर को उनकी गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। उस समय सुखदेव सिंह अपने आवास पर बैठे हुए थे। वीरवार सुबह एंबुलेंस से शव को जयपुर से उनके पैतृक गांव के लिए रवाना किया गया। इस दौराने मांर्ग में राजपूत समाज के लोगों ने उन्हे श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि यात्रा रवाना जयपुर से रवाना होकर चौमूं, रींगस, सीकर, लक्ष्मणगढ़, फतेहपुर, चूरू, तारानगर, साहवा, भादरा होती हुई गोगामेड़ी (हनुमानगढ़) पहुंची। जहां वीरवार को उनका शव का अंतिम संस्कार किया गया।

गोगामेडी के चक में उनका आवास है। यही पर ही वह खेलकूद। उन्होंने खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाई। सुखदेव सिंह एक बेहतरीन धावक थे। उन्होंने इसमें कई मेडल भी जीते थे। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी देशभर चर्चा में रहे हैं।


बाहर से मंगवाया गया पत्थर
राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी सिंह महल बनाना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने बाहर से इसके लिए पत्थर मंगवाया। इस महल के लिए उन्होंने चार दीवारी बनवा दी थी। वह अपने परिवार के साथ इसी महल में रहना चाहते थे। मगर उनकी हत्या होने से उनका सपना अधूरा रह गया। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ