मरगोजा से प्रभावित सरसों की फसल पर किसानों ने चलाया ट्रैक्टर देखें वीडियो

Advertisement

6/recent/ticker-posts

मरगोजा से प्रभावित सरसों की फसल पर किसानों ने चलाया ट्रैक्टर देखें वीडियो


google news

शाहपुरिया में मरगोजा खरपतवार रोग से प्रभावित सरसों की फसल पर किसानों ने चलाया ट्रैक्टर

चौपटा। खंड के गांव शाहपुरिया में मरगोजा खरपतवार से प्रभावित सरसों की फसल पर किसानों ने ट्रैक्टर चलाकर खाली करना शुरू कर दिया है। किसानों का कहना है कि सरसों में फैला मरगोजा रोग का कोई इलाज नहीं है इसलिए उन्हें मजबूरन सरसों की फसल उखड़नी पड़ रही है। 




गांव शाहपुरिया और कागदाना के बीच खेतों में करीब 50 एकड़ फसल में सरसों की फसल मरगोजा से प्रभावित होकर शत प्रतिशत खराब हो गई है जिससे किसानों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। 





इस रोग का कोई इलाज नहीं होने के कारण किसानों ने हरी फसल को ही नष्ट करना शुरू कर दिया है। शाहपुरिया के किसान संदीप कुलड़िया ने चार एकड़ में सरसों की बिजाई की थी और चारों एकड़ में मरगोजा से प्रभावित सरसों की फसल खराब हो गई। संदीप ने बताया कि उन्होंने दो एकड़ सरसों की फसल में ट्रैक्टर चला कर हरी फसल को उखाड़ दिया है तथा दो एकड़ में एक-दो दिन में अपनी फसल को उखाड़ देगा।

क्या है मरगोजा ? जानिए मरगोजा पर नियंत्रण के उपाय



इसका कहना है कि सरसों की बिजाई में हजारों रुपए खर्च करने के बाद अब फसल को नष्ट करना काफी दुखदायक है। लेकिन मजबूरन अपनी फसल को उखड़नी पड़ रही है। इसी प्रकार किसान जयवीर की भी सरसों की फसल मरगोजा कि चपेट में आ गई है। शाहपुरिया के नजदीक लगते गांव कागदाना के किसान राव वीरेंद्र की डेढ़ एकड़ में सरसों की फसल मरगोजा से नष्ट हो गई है। इसके अलावा सुबे सिंह यादव की भी सरसों की फसल में मरगोजा की चपेट में है। किसानों का कहना है कि यह एक खरपतवार है जो सरसों के साथ ही जड़ों में उग जाता है और सरसों की फसल  कि बढवार को रोक देता है इसका अभी तक कोई इलाज नहीं है इसलिए सरसों की फसल को नष्ट करना ही बेहतर उपाय है। खाली जमीन में जौ फसल की बिजाई की जा सकती है।




कृषि विकास अधिकारी डॉक्टर शैलेंद्र सहारण ने बताया कि मरगोजा खरपतवार एक वार्षिक पौधा है। जिसका प्रसार बीज से होता है इसके बीज बहुत छोटे अंडाकार गहरे भूरे काले रंग के होते हैं। जो आसानी से दिखाई नहीं देते इसका एक पौधा एक से दो लाख बीज बनाने की क्षमता रखता है और जमीन में 10 से 15 साल पड़े रहने के बावजूद भी बी पुन उग सकता है। 

उन्होंने बताया कि मरगोजा खरपतवार होने पर 2 साल तक स जमीन में सरसों की बिजाई नहीं करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि सही समय पर उचित मात्रा में दवाई के छिड़काव से मरगोजा पर नियंत्रण पाया जा सकता है।
फोटो। मरगोजा से प्रभावित सरसों की फसल को ट्रैक्टर चलाकर नष्ट करता शाहपुरिया का किसान संदीप
सरसों की फसल के साथ उगा मरगोजा खरपतवार




sarso me margoja ka ilaj,sarso ki kheti me margoja,margoja,sarso me margoja rog,balchad kya hota hai,sarso ka margoja,sarso me margoja,sarso me margoja ki dawai,sarso me margoja kaise roke,sarso me margoja ki roktham,sarso me margoja rog ki roktham,sarson me margoji ka ilaj,sarso me margoja kaise control kare,khad ki sahi matra,sarso me khad ki matra,narma ka bhav,dimag ka ilaj,anaj mandi bhav haryana,balchar ka ilaj,marua ka paudha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ