क्या है मरगोजा ? जानिए मरगोजा पर नियंत्रण के उपाय

Advertisement

6/recent/ticker-posts

क्या है मरगोजा ? जानिए मरगोजा पर नियंत्रण के उपाय

 


कृषि अधिकारी ने बताया की मरगोजा खरपतवार एक वार्षिक पौधा है, जिसका प्रसार बीज से ही होता है। इसके बीज बहुत छोटे, अंडाकार गहरे भूरे -काले रंग के होते हैं, जो आसानी से दिखाई नहीं देते हैं। इसका एक पौधा एक से दो लाख बीज बनाने की क्षमता रखता है और जमीन में 10 से -15 साल पड़े रहने के बावजूद भी बीज पुन: उग सकता है। 



कृषि समाचार: सरसों की बिजाई के लगभग 7-10 दिन बाद यह खरपतवार उगना शुरु हो जाता है। सरसों के पौधे की जड़ें एक विशेष प्रकार का ओरोबैंकाले/एलैक्ट्रोल नामक रासायनिक उत्तेजक छोड़ती हैं, जो मरगोजा को पैदा करने में सहायक होता है। यह खरपतवार छोटी -छोटी जड़ों के रूप में सरसों की जड़ों में मिल जाती हैं, जिससे मरगोजा सरसों की पौधों को मिलने वाले खनिज, पोषक तत्वों पानी को खींचता है। इससे सरसों के पौधों में कमजोरी आती है तथा पौधा सूख जाता है, जिससे पैदावार प्रभावित होती है। सिरसा न्यूज़

 

बचाव के उपाय---- कृषि अधिकारी का कहना है की सही समय पर उचित मात्रा में दवाई के छिड़काव से मरगोजा पर नियंत्रण पाया जा सकता है।


उन्होंने बताया कि कृषि वैज्ञानिकों के निष्कर्ष में यह सामने आया है कि ग्लाईफोसेट खरपतवारनाशक की 25 मिली मात्रा प्रति एकड़ बिजाई के 30 दिन बाद तथा 50 मिली मात्रा प्रति एकड़ बिजाई के 55 -60 दिन बाद 125-150 लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करने से मरगोजा पर 60- से 90 प्रतिशत तक नियंत्रण पाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि छिड़काव के समय खेत में नमी का होना जरूरी है तथा छिड़काव से 2-3 दिन पहले या बाद में सिंचाई अवश्य करें। सुबह के समय छिड़काव करें।

मरगोजा से प्रभावित सरसों की फसल पर किसानों ने चलाया ट्रैक्टर देखें वीडियो




sarso me margoja ka ilaj,sarso ki kheti me margoja,margoja,sarso me margoja rog,balchad kya hota hai,sarso ka margoja,sarso me margoja,sarso me margoja ki dawai,sarso me margoja kaise roke,sarso me margoja ki roktham,sarso me margoja rog ki roktham,sarson me margoji ka ilaj,sarso me margoja kaise control kare,khad ki sahi matra,sarso me khad ki matra,narma ka bhav,dimag ka ilaj,anaj mandi bhav haryana,balchar ka ilaj,marua ka paudha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ