पुनीत ने आईईएस परीक्षा में प्राप्त की प्रथम रैंक....

Advertisement

6/recent/ticker-posts

पुनीत ने आईईएस परीक्षा में प्राप्त की प्रथम रैंक....

  



सफलता की कहानी। लोयल के पुनीत मीणा ने  अखिल भारतीय अभियंत्रिक सेवा में एसटी वर्ग में ऑल इंडिया में प्रथम स्थान प्राप्त कर इस क्षेत्र का नाम रोशन किया है|  व्याख्याता पवन आलड़िया ने बताया कि पुनीत के पिता रामजीलाल मीणा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय श्री कृष्ण नगर में अध्यापक पद पर कार्यरत हैं, एवं माता  सुशीला देवी ग्रहणी है पुनीत का छोटा भाई रविकांत  आईआईटी दिल्ली सिविल इंजीनियरिंग से अध्ययन कर रहा है, बहन रितु कृषि विश्वविद्यालय बीकानेर से बीटेक कर रही है| पुनीत ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा आठवीं तक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय श्री कृष्ण नगर से प्राप्त की एवं आगे की पढ़ाई भी राजकीय विद्यालय से प्राप्त की| पुनीत ने आईआईटी कानपुर से बीटेक किया | पुनीत की सफलता में सामाजिक कार्यकर्ता व्याख्याता पवन आलड़िया , वरिष्ठ अध्यापक अमर सिंह , वरिष्ठ अध्यापक  लालचंद नायक  और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय श्री कृष्ण नगर के समस्त स्टाफ के मार्गदर्शन की भूमिका अहम रही है | पुनीत के पिता रामजीलाल मीणा ने बताया कि पुनीत शुरू से ही अध्ययन अत्यंत मेघावी एवं दृढ़ संकल्प विद्यार्थी रहा है| पुनीत की इस  सफलता पर गांव एवं क्षेत्र में खुशी की लहर है|

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ