देखिए आज का पंचांग व सभी 12 राशियों का राशिफल 30 नवम्बर 2023 वीरवार

Advertisement

6/recent/ticker-posts

देखिए आज का पंचांग व सभी 12 राशियों का राशिफल 30 नवम्बर 2023 वीरवार

 



 

आज बृहस्पतिवार को  मार्गशीर्ष बदी तृतीया 14:27 तक पश्चात् चतुर्थी शुरु , अङ्गारकी / संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत  , सौभाग्य सुन्दरी व्रत , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 15:02 से , विघ्नकारक भद्रा 14:26 तक ,

शक सम्वत 1945, विक्रम सम्वत 2080
 मार्गशीर्ष कृष्णपक्ष तृतीया - 14:27 तक
पश्चात् चतुर्थी 
नक्षत्र- आर्द्रा - 15:01 तक पश्चात्- पुनर्वसु 
करण- विष्टि - 14:27 तकपश्चात्- बव.    योग-* शुभ - 20:13 तक पश्चात्- शुक्ल
सूर्योदय- 06:55   सूर्यास्त- 17:23  चन्द्रोदय-19:53
चन्द्रराशि- मिथुन - दिनरात 
सूर्यायण - दक्षिणायन   गोल- दक्षिणगोल
अभिजित 11:48 से 12:30
राहुकाल- 13:28 से 14:46
ऋतु- हेमन्त       दिशाशूल- दक्षिण


आज का राशिफल 30 नवम्बर 2023 , बृहस्पतिवार

मेष राशी  (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपको राजकीय कार्यों में उच्च वर्गीय मित्रों से सहयोग मिलेगा। घर, शौक, पसन्दीदा गतिविधियों के लिए समय मिलेगा, जोखिम लेने का मूड भी होगा। आप खुद को अकेला महसूस नहीं करेंगे। अच्छे मित्रों के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। आपके आदर्श/आध्यात्मिक झुकाव सामने आयेंगे, आप अपना ध्यान मजबूती से अपने परिवार पर लगाएं। आप घर और कार्यक्षेत्र में बेहतर सद्भाव कायम कर सकेंगे। आपके बच्चों की गतिविधियां खुशी तथा आनन्द का स्रोत बनी रहेंगी परंतु बच्चों को समय देना आवश्यक है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

वृष राशी  (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आप बच्चों और प्रियजनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियों, पालतू जानवरों , बच्चों , बुजुर्गों और सामुदायिक गतिविधियों में व्यस्तता की वजह से कार्यक्रमों में फेरबदल की सम्भावना है। आपको कार्यक्षेत्र में सफलता और प्रसन्नता मिलेगी। आभूषण और कपड़े खरीद सकते हैं। इसका मुख्य कारण यह है कि आप चाहते हैं कि प्रियजन ज्यादा से ज्यादा सुन्दर दिखें। काम का दबाव कम होगा और आप नई योजनाओं और काम के बारे में सोच सकते हैं।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका घर में मांगलिक कार्य की रूप रेखा बनाते हुए मन प्रसन्न रहेगा। प्रियजनों और बच्चों के अलावा आप आन्तरिक सज्जा तथा लेखन जैसी कला और घर की देखभाल जैसे क्षेत्रों में भी संवेदनशील होंगे। खानपान में संयम बरतना बहुत जरूरी है, खासकर ठण्डी चीजें खाने से बचें। किसी से कर्ज लेना व कर्ज देना दोनों ही काम न करें अन्यथा भविष्य में सम्बन्धों में दरार आ जायेगी। पुरानी यादें मन को कचोटेंगी और कुछ मानसिक तनाव का भी अहसास होगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा । सामाजिक दायरा बढेगा । मान सम्मान में वृद्धि होगी । रोजमर्रा के जीवन की रफ्तार भले ही कितनी भी अधिक क्यों न हो, मगर अपने स्तर पर शान्त बने रहेंगे। इस पक्ष में आप बुजुर्गों, गरीबों, बीमारों, असहाय लोगों की मदद करेंगे और उनके सरोकारों को अपना बनाने का प्रयास करेंगे। ऐसा आप किसी उद्वेग के कारण नहीं, बल्कि उनके प्रति वास्तविक भावनाओं के वशीभूत होकर करेंगे। नए कार्यों के लिए आगे शुभ समय का योगदान आपको मिलेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होगी। आपका अपने ही सहकर्मियों से अप्रत्यक्ष विरोध, प्राइवेट नौकरी से जुड़े व्यक्तियों पर कार्यभार की अधिकता रहेगी। किसी राजनीतिक व्यक्ति से मुलाकात होगी। यदि आप सामाजिक, राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हैं, तो चर्चा का विषय बन सकते हैं। मित्र या रिश्तेदारों की सहायता से महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल होगी। नौकरी पेशा लोगों के लिये समय सामान्य गुजरेगा। अनावश्यक खर्च होने से थोड़ी मानसिक खिन्नता रहेगी। किसी आध्यात्मिक व्यक्ति से चर्चा होगी। आकस्मिक छोटी-मोटी चोट लग सकती है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आध्यात्मिक रूचियां, आस्था, धार्मिक रूझान का प्रतीक है और इस समय यही सब महत्वपूर्ण भी रहेगा। चूंकि फिलहाल आपके घर परिवार और प्रेमपक्ष में सहजता बनी हुई है, लिहाजा आप तन्त्र, मन्त्र, अलौकिक विषयों/विज्ञान के प्रति अपने भीतरी उन्माद को समर्पित रहेंगे। आपके हृदय की पवित्रता के प्रतिफल के रूप में ईश्वरीय अनुकम्पा का लाभ आपको मिलेगा। आप स्वयं को सुखानुभूति और प्रसन्नता में आकंठ डूबा हुआ महसूस करेंगे। प्रसन्नता का भाव बना रहेगा। ये सब आपकी निजी कामयाबी का हिस्सा है, जो वास्तव में महान है। व्यवसाय, कैरियर, कार्य में ठोस सफलता मिल सकती है, आर्थिक स्थिति भी सहज रहेगी।



तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आप सिर्फ काम में व्यस्त रहें, मौज मस्ती न करें, ऐसा ठीक नहीं है। मनोरंजन सामाजिक स्तर पर मिलना जुलना, पार्टी, खाना—पीना आपको व्यस्त रखेगा। सम्पर्क संचार और कम्प्यूटर महत्वपूर्ण रहेंगे। मन करेगा खूब अधिक कार्य करें, परन्तु किन्हीं कारणों से आलस्य आगे हो जायेगा। साथ ही दौरे, यात्राएं, सम्बन्ध, प्रौद्योगिकी, खोज यात्राओं का भी योग है। आप मजे या मनोरंजन के लिए यात्रा पर जा सकते हैं, लेकिन इन सबका जबर्दस्त लाभ आपको मिलेगा। रुपये—पैसे के मामले में ही नहीं, बल्कि बौद्धिकता के स्तर पर भी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका मौजूदा नजरिया फिलहाल कायम रहेगा। छोटे-मोटे विवाद, काम का दबाव, समस्याएं सिर उठाएंगी, लेकिन आप इन्हें पीछे छोड़ देंगे। एक अच्छे इंसान के रूप में आपका विकास और प्रगति जबर्दस्त रही है और ऐसी परिस्थितियां बनेंगी, जो इसे और प्रभावशाली बनाएंगी। व्यक्तिगत स्तर पर सन्तुष्टि का अनुभव होगा, सराहना और मान्यता प्राप्त होगी। वेतन-वृद्धि, प्रोन्नति, सुविधाएं, लाभ, सार्वजनिक स्तर पर प्रशंसा और पुरस्कारों के ठोस रूप में नतीजे सामने आएंगे। सौभाग्यवश इस समय वित्त सम्बन्धी कोई परेशानी नहीं होगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज व्यापार नौकरी के क्षेत्र में चल रहे प्रयास तो सफल होंगे ही, वरिष्ठ अधिकारियों के सहयोग से कार्य क्षेत्र का विस्तार भी होगा। आप अपना काम निकलवाने के लिए जोर लगाएंगे, दूसरों की मदद चाहेंगे, मोल-तोल करेंगे, ताकि सन्तोषजनक तरीके से हर काम पूरा हो सके। चुनौतियां जारी रहेंगी, लेकिन ये ही लाभ और प्रगति के अवसर जुटाएंगी। आप किसी अज्ञात, अलौकिक, रहस्य के पीछे भागेंगे और उसके बारे में जानना चाहेंगे। आप रचनात्मकता और नए विचारों से लबालब भरे होंगे। आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा और आप अपनी पहचान के लिहाज से खुद को साबित भी करेंगे।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज व्यक्तिगत तौर से आप राह की अड़चनों को दूर करने की जरूरत समझेंगे। घरेलू एवं पारिवारिक जरूरतों को पूरा करने सम्बन्धी सरोकार महत्वपूर्ण होंगे, पूर्व निर्धारित कार्यों में परिश्रम से सफलता मिलेगी। किसी नए कार्य में उतावलापन ठीक नहीं है। कारोबारी क्षेत्र में चल रहे प्रयास सफल होंगे। कोई नया अनुबंध लाभप्रद साबित होगा। दाम्पत्य जीवन में हल्का तनाव रहेगा। किसी नये कार्य को करने का अवसर प्राप्त होगा। परीक्षा में आंशिक सफलता मिलेगी। गर्म वस्तुओं का सेवन त्याग दें, तो अच्छा है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आविष्कारी तकनीकों, नई और साहसपूर्ण विधियों का लाभ मिलेगा। आप एक साथ कई गतिविधियों पर ध्यान देंगे। लापरवाही के कारण निराशा और दूसरी परेशानियां उठ सकती हैं। आप अपने कार्य में अत्यधिक व्यस्त रहेंगे, कुछ और सोचने का मौका नहीं मिलेगा। परिवार में सामान्य स्थितियाँ रहेंगी। सहकर्मियों से सहयोग की प्राप्ति होगी। किसी भी नई योजना की शुरूआत करने की तो सोचेंगे, पर किसी कारणवश टल जायेगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज किसी मित्र के सहयोग से व्यापार में लाभ की संभावना है। नौकरी -पेशा लोग उच्चाधिकारियों की उपेक्षा का शिकार हो सकते हैं। शक्ति, नैतिक समर्थन, मांगें, निर्देशन तथा प्रेरणा के लिए वापस परिवार, प्रियजन तथा जीवन साथी की ओर मुड़ेंगे। किसी मार्गदर्शक से बात होंगी। किसी नए काम के आरम्भ में कुछ आकस्मिक अड़चनों का सामना करना पड़ेगा। शेयर-बाजार एवं सट्टे से जुड़े व्यक्तियों की स्थिति सामान्य गुजरेगी। सामाजिक, राजनीतिक क्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी। किसी बड़े महत्वपूर्ण कार्य की शुरूआत न करें। सहयोगी गण आपके ऊपर विशेष मेहरबान रहेंगे, पर दूरदर्शिता से काम लें, तो बेहतर होगा।

कृपया ध्यान दें
      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।






श्री जगदीश चंद्र बोस जयन्ती , श्री इन्द्र कुमार गुजराल पुण्य तिथि , श्री जर्बोम गैमलिन पुण्य तिथि , रासायनिक युद्ध का शिकार हुए पीड़ितों की याद का दिवस ( संयुक्त राष्ट्र , Day of Remembrance for all Victims of Chemical Warfare ) व Saint Andrew's Day.।
*_🔅कल शुक्रवार को👉 मार्गशीर्ष बदी चतुर्थी 15:33 तक पश्चात् पंचमी शुरू 

30 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1731 - बीजिंग में भूकंप से लगभग एक लाख लोग मरे।
1759 - दिल्ली के सम्राट आलमगिर द्वितीय की उनके मंत्री ने हत्या की।
1939 - तत्कालीन सोवियत रूस ने सीमा विवाद को लेकर फिनलैंड पर आक्रमण किया।
1961 - तत्कालीन सोवियत संघ ने संयुक्त राष्ट्र की सदस्यता के लिये कुवैत के आवेदन का विरोध किया।
1965 - गुड़ियों का संग्रहालय दिल्ली की स्थापना मशहूर कार्टूनिस्‍ट 'के. शंकर पिल्‍लई' ने की थी। इस पंचांग को सीधे हमसे प्राप्त करने एवं विविध तथा शैक्षणिक खबरों के लिए "हरियाणा एजुकेशनल अपडेट / HARIYANA EDUCATIONAL UPDATE " फेसबुक पेज ज्वाइन करें।
1997 - भारत-बांग्लादेश विवादित सीमा क्षेत्र में यथास्थिति बनाये रखने पर सहमत।
1999 - सं.रा. अमेरिका के उत्तर पश्चिम 'सिएटल' में विश्व व्यापार संगठन का तीसरा अधिवेशन प्रारम्भ।
1999 - विश्व के बड़े मीटर वेव रेडियो टेलीस्कोप का पुणे के समीप नारायण गांव में उदघाटन।




2000 - अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव मामले में अल गोर ने पुनर्मतगणना की अपील की।
2000 - प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड बनीं।
2002 - आईसीसी ने जिम्बाव्वे में न खेलने वाले देशों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की चेतावनी दी।
2004 - बांग्लादेश की संसद में महिलाओं के लिए 45 प्रतिशत सीटों वाला विधेयक पारित।
2008- मुम्बई में हुए आतंकी हमले के बाद सरकार ने संघीय जाँच एजेंसी के गठन की घोषणा की। 
2008  - सरकार ने एसएटी रिजवी वेतन समिति का कार्यकाल बढ़ाने का निर्णय लिया। 
2019 - भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में पिछले छह वर्ष के दौरान 79 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।
2019 - अल्बानिया में भूकंप से मरने वालों की संख्या 46 हुई।
2019 - भारत और जापान के बीच पहली विदेशमंत्री और रक्षामंत्री स्‍तरीय वार्ता हुई।
2019 - सूरीनाम के राष्ट्रपति डिसाइ बूटर्स कोे 37 साल पुराने एक मामले में 20 साल जेल की सजा सुनाई गई ।
2020 - वन नेशन वन राशन कार्ड योजना अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में शुरू हुई।
2020 - भारत की अध्यक्षता में शंघाई सहयोग संगठन- एस.सी.ओ. के शासनाध्‍यक्षों की परिषद की 19वीं बैठक का वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए आयोजन किया गया। बैठक के दौरान साझी बौद्ध विरासत पर पहली एससीओ ऑनलाइन अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी की शुरुआत की।
2021 - एडमिरल आर. हरि कुमार, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएसएम, एडीसी ने नौसेना स्टाफ के 25वें प्रमुख के रूप में भारतीय नौसेना की कमान संभाली।
2022 - बांग्‍लादेश में भारत के उच्‍चायुक्‍त प्रणय वर्मा ने प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात की।
2022 - अफगानिस्तान के एबक में नमाज के बाद मदरसे में बम ब्लास्ट से 15 की मौत और 27 घायल हुए।
2022 - भूकंप के तेज झटकों से हिले ईरान व दुबई, रिक्टर स्केल पर 5.6 तीव्रता रही।
2022 - UP में लखनऊ-बहराइच राजमार्ग पर ट्रक - बस की टक्कर से  6 की मौत व 15 घायल हुए।

30 नवंबर को जन्मे व्यक्ति

1835 - प्रसिद्घ लेखक मार्क ट्वैन।
1858 - प्रसिद्ध वैज्ञानिक जगदीश चन्द्र बोस ।
1888 - गेंदालाल दीक्षित - भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी थे।
1931 - रोमिला थापर, भारतीय इतिहासकार
1936 - सुधा मल्होत्रा - हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध पार्श्व गायिका।
1944 -  रमेशचंद्र अग्रवाल दैनिक भास्कर समाचार पत्र समूह के चेयरमैन थे।
1944 - मैत्रेयी पुष्पा - हिंदी की प्रसिद्ध साहित्यकार हैं।
1989 - भक्ति शर्मा - एक भारतीय महिला तैराक।

*30 नवंबर को हुए निधन👉*

1909 - रमेश चन्द्र दत्त - अंग्रेज़ी और बंगला भाषा के प्रसिद्ध लेखक, ये धन के बहिर्गमन की विचारधारा के प्रवर्तक तथा महान् शिक्षाशास्त्री थे।
1915- गुरुजाडा अप्पाराव- प्रसिद्ध तेलुगु साहित्यकार।
2001 - विश्व प्रसिद्ध पॉप गायक जार्ज हैरीसन का निधन।
2010 - राजीव दीक्षित - भारतीय वैज्ञानिक और स्वदेशी आंदोलन प्रणेता।
2012- इन्द्र कुमार गुजराल - भारत के बारहवें प्रधानमंत्री।
2014 - जर्बोम गैमलिन
अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री।
2019 - लक्ष्मीनारायण नायक - मध्य प्रदेश के एक भारतीय राजनीतिज्ञ थे ।
2019 - ओडिशा के थिएटर कलाकार परमानंद साहू का 72 वर्ष की आयु में निधन।
2019 - महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री तुकाराम दिघोल का 77 वर्ष की आयु में निधन।
2020 - राजस्थान भाजपा की विधायक किरण माहेश्वरी का निधन हुआ।
2021 -  जाने माने तेलगु कवि सिरीवेन्‍नेला सीताराम शास्‍त्री का निधन हुआ।
2022 - चीन के पूर्व राष्ट्रपति जियांग जेमिन (96) का निधन हुआ। 

*30 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 श्री जगदीश चंद्र बोस जयन्ती।
🔅 श्री इन्द्र कुमार गुजराल पुण्य तिथि।
🔅 श्री जर्बोम गैमलिन पुण्य तिथि।
🔅 रासायनिक युद्ध का शिकार हुए पीड़ितों की याद का दिवस ( संयुक्त राष्ट्र , Day of Remembrance for all Victims of Chemical Warfare )।
🔅 Saint Andrew's Day.

कृपया ध्यान दें 
    यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।


  
      

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ