उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के आवास का घेराव करने पहुंची आशा वर्करों का बड़ा ऐलान

Advertisement

6/recent/ticker-posts

उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के आवास का घेराव करने पहुंची आशा वर्करों का बड़ा ऐलान

 





सिरसा न्यूज : आशा वर्कर्स ने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के आवास का घेराव किया।



पुलिस कर्मियों ने बैरीकेड लगाकर व सुरक्षा घेरा बनाकर प्रदर्शनकारी आशा वर्कर्स को रोकने का प्रयास किया लेकिन आशा वर्कर्स सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए बैरीकेड को सड़क पर गिराकर उपमुख्यमंत्री आवास की ओर कूच कर गईं। इसी बीच पुलिस कर्मियों व आशा वर्कर्स के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।


न्यूनतम वेतन 26 हजार रूपये, सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने व रिटायरमेंट उम्र 65 वर्ष करने सहित अन्य मांगों को लेकर पिछले लंबे समय में धरने-प्रदर्शन कर रही हैं। इसी कड़ी में


प्रदर्शनकारी आशा वर्कर्स का आरोप है कि महिलाओं को रोकने के लिए पुरूष पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाना गलत है। पुलिस कर्मियों ने उनके साथ हाथापाई की है जिसमें कई आशा वर्कर्स मामूली चोटिल भी हुई हैं।


प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे मांगों को लेकर अब 24 घंटे का पड़ाव उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के आवास के समक्ष लगाएंगी। अब भी अगर उनकी मांगें नहीं मानी जाती तो आगे आंदोलन तेज किया जाएगा।

आशा वर्कर एसोसिएशन हरियाणा के जिला प्रधान दर्शना व महासचिव पिंकी ने कहा कि वे आज उपमुख्यमंत्री के आवास पर घेराव करने आई थीं। 



पुलिस ने सड़क पर कई जगह बैरीकेड लगाकर उन्हें रोकने का प्रयास किया। उनके साथ धक्का-मुक्की भी की। बैरीकेड को सड़क पर गिराकर वे आगे बढ़ी हैं। पुलिस की हाथापाई में कई वर्कर घायल हुई हैं। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती आंदोलन जारी रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ