महिला सशक्तिकरण : भारत शक्ति वेलफेयर चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा कागदाना में महिलाओं को स्वरोजगार के लिए किया प्रेरित

Advertisement

6/recent/ticker-posts

महिला सशक्तिकरण : भारत शक्ति वेलफेयर चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा कागदाना में महिलाओं को स्वरोजगार के लिए किया प्रेरित



चौपटा। गांव कागदाना में भारत शक्ति वेलफेयर चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में महिला सशक्तिकरण को लेकर चलाई जा रही मुहिम के तहत  एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र की महिलाओं व लड़कियों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया गया। 


यह जानकारी देते हुए संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलकार सिंह खंडेलवाल ने बताया कि संस्था द्वारा पिछले कई वर्षों से सामाजिक भलाई के कार्य किया जा रहे हैं। इसी के तहत गांव कागदाना में महिलाओं को स्वरोजगार के प्रति प्रेरित करने के लिए ब्यूटी पार्लर केंद्र संचालित किया जा रहा है । इसके केंद्र में वर्तमान बैच में 40 से अधिक महिलाओं व लड़कियों को प्रशिक्षित किया गया।


सोमवार को जिला सहायता केंद्र सिरसा की शाखा प्रबंधक श्वेता अरोड़ा, मिसेज सिरसा 2020 सुंदरी काजल सैनी व भारत शक्ति की महिला टीम ने प्रशिक्षणार्थियों की परीक्षा ली। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा का परिणाम करीब 15 दिन बाद घोषित किया जाएगा। तथा प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे।

इस मौके पर श्वेता अरोड़ा ने कहा कि महिलाओं व लड़कियों को स्वरोजगार के लिए एक लक्ष्य लेकर आगे बढ़ना चाहिए और महिलाओं को अपने भविष्य की कामयाबी के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहना चाहिए। 





उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा अलीकां में मूक-बधिर बच्चों की सेवा के लिए संस्थान चलाया जा लाया जा रहा है। इस मौके पर दीपिका, अंजू, किरण, मंजू सहित कई प्रशिक्षणार्थी मौजूद रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ