राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की प्रॉपर्टी कितनी है? जानिए

Advertisement

6/recent/ticker-posts

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की प्रॉपर्टी कितनी है? जानिए



राघव से कई गुना अमीर हैं परिणीति, 99 लाख की जैगुआर से करती हैं सफर, राघव के पास है स्विफ्ट डिजायर।



परिणीति चोपड़ा बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस में से एक हैं वहीं, राघव चड्ढा भी राजनीति के युवा चेहरे माने जाते हैं। आईये जानते हैं दोनों की प्रोपर्टी में कितना है अंतर, कौन देता है किसको मात...


परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा इन दिनों अपनी शादी को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे है। कपल उदयपुर के फेमस द लीला पैलेस मे रविवार 24 सितंबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों ही अपने-अपने कामों में बेहद सफल माने जाते हैं एक बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस हैं तो दूसरे आम आदमी पार्टी के नेता है। दोनों की ही अपनी-अपनी संपत्ति है जो दोनों ने अपनी मेहनत से इकट्ठा की है तो चलिए आज जानते है कौन किसको मात देता है किसके पास है ज्यादा प्रापर्टी...




बॉलीवुड में परिणीति चोपड़ा फेमस एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की बहन है पर फिर भी उन्होंने सिनेमाजगत में अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है। जहां एक तरफ लेडीज वर्सेस रिक्की बहल से बॉलीवुड डेब्यू करने वालीं परिणीति ग्लैमरस और लग्जरी जिंदगी जीती हैं, तो वहीं राघव चड्ढा एक मिडिल क्लास वाली आम जिंदगी जीते हैं। दोनों के रहन सहन से लेकर उम्र में भी अंतर है। परिणीति चोपड़ा ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में इश्कजादे, शुद्ध देसी रोमांस, हंसी तो फंसी, गोलमाल अगेन और केसरी जैसी कई सफल फिल्मों में काम किया है। Zoom Tv, फाइनेंशियल एक्सप्रेस और आईबीटाइम्स इंडिया जैसे पोर्टलों के अनुसार, अभिनेत्री की कुल संपत्ति लगभग 60 करोड़ रुपए है। हालांकि कमाई, कार कलेक्शन और संपत्ति में दोनों का कोई मुकाबला नहीं है। जहां एक तरफ परिणीति 99 लाख की जैगुआर XJL गाड़ी से घूमती हैं, वहीं राघव की नेटवर्थ इसकी आधी है।




राघव चड्ढा है एक बेहद साधारण इंसान

राजनीति में सक्रिय राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद हैं।


MyNeta.info के अनुसार, चड्ढा के चुनावी हलफनामे में साफ लिखा हुआ है कि उनकी कुल संपत्ति 50 लाख है और उनकी चल संपत्ति लगभग 37 लाख रुपए है। वह अपने पास मारुति स्विफ्ट डिजायर कार रखते हैं और उनके पास 90 ग्राम सोने के गहने भी हैं जिनकी कीमत लगभग 4 लाख है। कथित तौर पर युवा राजनेता के पास एक घर भी है जिसकी कीमत 37 लाख है।


इतनी लग्जरी जिंदगी जीती हैं परिणीति 

DNA के मुताबिक, राघव के पास कारों की लंबी लिस्ट नहीं है। रिपोर्ट बताती है कि उनके पास 1.32 लाख रुपए की मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर 2009 मॉडल है। वहीं दूसरी तरफ, परिणीति के पास कथित तौर पर Audi A6, Jaguar XJL, और Audi Q5, और Jaguar XJL सहित शानदार कारें हैं।




ये तो हुई दोनों की सालाना कमाई और कार और प्रोपर्टी की बातें, पर दोनों का रोमांस जो शुरू हुआ वो भी काफी मजेदार है तो चलिए वो भी जान लिजिए..


परिणीति चोपड़ा और राघव की लव स्टोरी 

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की 2023 मार्च में डेटिंग की खबरे आईं जब दोनों को साथ डिनर डेट पर देखा गया। अगले दिन उन्हें फिर साथ में स्पॉट किया गया। जिससे अफवाहों को और हवा मिल गई। 3 मई को दोनों को मोहाली में IPL मैच का आनंद लेते देखा गया था। इस जोड़ी के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। स्टेडियम में दर्शकों का एक ग्रुप परिणीति को भाभी-भाभी कहता नजर आया था। कई अटकलों के बाद, परिणीति और राघव ने 13 मई को नई दिल्ली में सगाई कर ली। उन्होंने सोशल मीडिया पर आधिकारिक तौर पर सगाई की घोषणा की। अब यह जोड़ी 24 सितंबर को उदयपुर में शादी के बंधन में बंधने जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ