गणेश चतुर्थी मनाई, छप्पन भोग की झांकी सजाकर भोग लगाया

Advertisement

6/recent/ticker-posts

गणेश चतुर्थी मनाई, छप्पन भोग की झांकी सजाकर भोग लगाया

 श्री गणपति स्थापना के साथ पांच दिवसीय महोत्सव शुरू, महा आरती के साथ किया अभिषेक 



झुंझुनूं। बगड़ रोड़ स्थित श्री गणेश मंदिर में उत्साह के साथ गणेश चतुर्थी मनाई गई। छप्पन भोग की झांकी सजाकर भोग लगाया गया। दोपहर 12:15 बजे महा आरती की गई। इसके बाद 1:15 बजे श्री कल्याण दास जी महाराज की बगीची में पांच दिवसीय श्री गणेश महोत्सव की शुरुआत हुई। 



यहां आचार्य मुकेश महमिया, गौरीशंकर पांडे, रोहित पुजारी के सानिध्य में पूजा अर्चना के साथ श्री गणेश प्रतिमा स्थापित की गई। जिसके मुख्य यजमान मंदिर महंत रामावतार स्वामी "पुजारी" व विनोद कुमार सैनी सपत्नीक थे। बुधवार से दोपहर 2 से 5 बजे तक नानी बाई को मायरो की कथा सुनाई जाएगी। कथा वाचक सुश्री ऋतु वशिष्ठ होगी। श्री गणेश मंदिर समिति अध्यक्ष बुधराम सैनी बताया कि गणेश महोत्सव में सुबह 8:30 व सांय 8:30 बजे मुख्य आरती होगी। 



मंदिर में किशोरीलाल सिंगोदिया, एड. संजय शर्मा, पार्षद प्रदीप सैनी, सांवरमल सैनी, शंकरलाल दया, ताराचंद किरोड़ीवाल, कांग्रेस के जिला महासचिव नबाब अली, सुंदर बागड़ी, बिहारीलाल यादव, रामलाल मुनीम, जयराज सतरावला आदि ने सेवाएं दी।


गणेश चतुर्थी मनाई

झुंझुनूं। गाड़ियां भवन के पीछे स्थित श्री सिद्धि विनायक गणपति मंदिर में गणेश चतुर्थी मनाई गई। मंदिर महंत विकास कुमार ने बताया कि 12 बजे अभिषेक के साथ महा आरती की गई। इसके बाद भक्तों ने मोदक का प्रसाद लगाया। रात्रि में स्थानीय कलाकारों द्वारा भजनों की रसगंगा बहाई गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ