महिला शक्ति Award पात्रता शर्ते, आवेदन प्रारूप

Advertisement

6/recent/ticker-posts

महिला शक्ति Award पात्रता शर्ते, आवेदन प्रारूप

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं को मिलेगा अवार्ड sirsa news, haryananews,  



महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं को अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 8 मार्च 2024 को सम्मानित किया जाएगा। 


इस दौरान बेसहारा महिला या बच्चे का उत्थान, बहादुरी संबंधित कार्य, महिला वक्ता आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ठï कार्य करने वाली महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर इंदिरा गांधी महिला शक्ति अवार्ड, कल्पना चावला शौर्य अवार्ड, बहन शन्नो देवी पंचायती राज अवार्ड, लाइफ टाइम अचीवर अवार्ड व सामाजिक कार्यकर्ता अवार्ड दिए जाने है।

Notification of awards 

Advertisement of awards 2024 

Application form 

महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी डा. दर्शना सिंह ने कहा कि यह अवार्ड भारतीय महिलाओं को अधिक से अधिक विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के अवार्डों से आमजन का महिलाओं के प्रति रवैया बदलता है तथा महिला सशक्तिकरण को भी बढावा मिलता है।

 इन क्षेत्रों में महिलाओं को दिया जाता है award 

इंदिरा गांधी महिला शक्ति अवार्ड उन महिलाओं को दिया जाता है, जिन्होंने बेसहारा महिला या बच्चे, विधवा या अत्याचार की शिकार महिला की मदद की हो आदि को दिया जाता है। कल्पना चावला शौर्य अवार्ड किसी महिला द्वारा किए गए बहादुरी के कार्य के लिए दिया जाता है। बहन शन्नो अवार्ड किसी महिला पंचायत, ब्लॉक समिति या जिला परिषद के सदस्य जिन्होंने महिला सशक्तिकरण के लिए अनुकरणीय कार्य किया हो। 


पात्रता शर्ते व आवेदन प्रारूप,

इसके के अतिरिक्त सभी अवार्ड से संबंधित पात्रता शर्ते व आवेदन प्रारूप, महिला एवं बाल विकास विभाग की साइट https://wcdhry.gov.in/ पर उपलब्ध है। आवेदक अपना आवेदन, प्रारूप में सहयोगी दस्तावेजों सहित 15 अक्टूबर 2023, सायं 5 बजे से पहले तक जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग सिरसा, वाणिज्य भवन, भू-तक, कमरा नंबर 3 में जमा करवा सकती हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ