कागदाना : ममता योगी, सरीना योगी, हरजी राम योगी रहे प्रथम, संस्कार योग केंद्र के बच्चों का शानदार प्रदर्शन

Advertisement

6/recent/ticker-posts

कागदाना : ममता योगी, सरीना योगी, हरजी राम योगी रहे प्रथम, संस्कार योग केंद्र के बच्चों का शानदार प्रदर्शन




चौपटा /सिरसा।  जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन सिरसा के  तत्वावधान में जिला स्तरीय योग टीम का चयन करने के लिए  सेठ तुलाराम झुंथरा धर्मशाला नजदीक अंबेडकर चौक में योगासन खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें संस्कार योग केंद्र के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। 


इस प्रतियोगिता में लड़कों की सब जूनियर ग्रुप में 10 से 12 आयु वर्ग में  रोहित जाखड़ पुत्र रोशन जाखड़ प्रथम, चवन जाखड़ पुत्र कुलदीप जाखड़ द्वितीय और  सुरेंद्र पुत्र सुरेश कुमार तीसरे स्थान पर रहा। सब जूनियर लड़कियों की 10 से 12 आयु वर्ग में  आईना पुत्री राजेंद्र प्रथम रही।

 12 से 14 आयु वर्ग लड़कों में  गौरव पुत्र धर्मपाल ने  पहला स्थान हासिल किया। लड़कियों में  पूजा पुत्री सुरेश कुमार प्रथम रही। जूनियर ग्रुप 14 से 16 आयु वर्ग लड़कों में मनीष पुत्र राम सिंह प्रथम, किशन पुत्र राकेश कुमार  द्वितीय व साहिल पुत्र लेखराम तीसरे स्थान पर रहा। इसी वर्ग लड़कियों में  सरीना पुत्री मुमताज खान प्रथम रही। सीनियर ग्रुप ए में 18 से 21 आयु वर्ग महिला मुकाबले में  ममता पुत्री रामस्वरूप जाखड़ प्रथम स्थान पर रही। 

 सीनियर ग्रुप में संस्कार योग केंद्र ट्रस्ट के संचालक हरजी राम योगी प्रथम स्थान पर रहे। यह जानकारी देते हुए प्रो आर सी लिंबा ने  बताया कि चयनित जिला योग टीम 26 से 27 अगस्त को राज्य स्तरीय  प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ